8th Pay Commission: क्या कर्मचारियों को 5 प्रमोशन देने की चल रही तैयारी? कई और फायदे की भी उम्मीद

सतीश कुमार
4 Min Read


8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार (25 फरवरी, 2026) को नेशनल काउंसिल (स्टाफ साइड), जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की मीटिंग हुई. इसमें कई जरूरी मुद्दों पर बात हुई जैसे कि फैमिली यूनिट को 3 से बढ़ाकर 5 करना, कर्मचारियों के लिए कम से कम 5 प्रमोशन की गारंटी देना, सालाना इंक्रीमेंट बढ़ाना और 8वें पे कमीशन (8th CPC) में पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) को फिर से लागू करना वगैरह.

इनके अलावा, जिन दूसरे विषयों पर बात हुई उनमें CPC के 18 सवालों के जवाब तैयार करना, सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) का चार्ज नॉन-CGHS शहरों के लिए 1,000 रुपये महीने से बढ़ाकर 20,000 रुपये करना और इंटरनेट जैसी जरूरी सर्विस के लिए अलाउंस शामिल करना शामिल है. 

JCM को भेजी जाएंगी कर्मचारियों की मांगे

बुधवार को हुई इस बैठक में डिफेंस, रेलवे, पोस्टल सर्विस, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, अकाउंट्स और ऑडिट जैसे कई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे. ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) के सेक्रेटरी जनरल सी श्रीकुमार के हवाले से ET ने बताया, मीटिंग में मिनिमम बेसिक पे, प्रमोशन पॉलिसी, सालाना इंक्रीमेंट वगैरह जैसे मुद्दों पर आम सहमति बनाने की कोशिश की गई. आने वाले दिनों में अलग-अलग एम्प्लॉई एसोसिएशन 8th Pay Commission से जुड़ी अपनी मांगें JCM को भेजेंगी अगले 10 से 15 दिनों में सभी एसोसिएशन की तरफ से एक कॉमन मेमोरेंडम तैयार किया जाएगा.

JCM क्या है? 

बता दें कि JCM (Joint Consultative Machinery) भारत सरकार और कर्मचारियों के बीच संवाद का एक आधिकारिक मंच है. ऐसे में आठवें वेतन आयोग के तहत इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को नकारा नहीं जा सकता. इसी के तहत, JCM की स्टाफ साइड आठवें वेतन आयोग के लिए कर्मचारियों की मांगों का मसौदा तैयार कर रही है और उन्हें सरकार के सामने रख रही है.

अब 10 मार्च को रखी गई मीटिंग

NC-JCM में सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज कन्फेडरेशन को रिप्रेजेंट करने वाले मनजीत सिंह पटेल ने बताया कि JCM तरफ से कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक कॉमन मेमोरेंडम तैयार होने के बाद इसे 8वें पे कमीशन की चेयरपर्सन जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को सौंपा जाएगा. रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई कि कॉमन मेमोरेंडम पर चर्चा के लिए 10 मार्च को मीटिंग रखी गई है. इसके बाद अगले 1-2 हफ्तों में इसे 8वें कमीशन को भेजा जा सकता है. NC-JCM मीटिंग में मिनिमम पे, फिटमेंट फैक्टर और पेंशनर्स जैसे मुद्दे फोकस में है.

 

ये भी पढ़ें:

वैश्विक हलचल, ट्रंप की धमकियों से बेपरवाह ये देश हो रहा मालामाल, अब ईरान तनाव का उठा रहा फायदा





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.