90,000 Rupees Stolen From A Mason By Fraud And Cheating – Amroha News

Jrs Computer
2 Min Read


गजरौला। धोखाधड़ी व ठगी कर राज मिस्त्री को 20 क्विंटल सरिया देकर 90 हजार रुपये हड़प लिए। बाद में सरिया को अपना बताकर जबरन उठा ले गए। अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

फौंदापुर गांव निवासी कमल सिंह राजमिस्त्री हैं। उनका कहना है कि वह अतरपुरा में एक नागरिक के घर चिनाई का कार्य कर रहे हैं। इसी साल चार जनवरी को उनके पास नगर का इसरार अहमद आया। उनसे अपने पास 20 क्विंटल सरिया होने और धनौरा में अरुण जैन की दुकान पर काम करने की बात कही। उन्होंने मकान मालिक के लिए सरिये की जरूरत समझते हुए इसरार से पूछा कि सरिया चोरी का तो नहीं है। इस पर उसने चोेरी का होने सेे इन्कार किया। उसकी बातों पर विश्वास कर उन्होंने व मकान मालिक ने लेबर को साथ लिया और 20 क्विंटल सरिया खरीद लिया और 90 हजार रुपये दे दिए।

दो-तीन घंटे बाद जैन ट्रेडर्स नाम से फर्म स्वामी अपने साथ 50-60 लोगों को लेकर आया। उसने सरिया अपना बताया। इस पर उन्होंने 112 पुलिस बुला ली। मगर पुलिस जाने के बाद जैन ट्रेडर्स के लोग सरिया को ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर ले गए। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद कोर्ट का सहारा लिया। अदालत के आदेश पर इसरार अहमद, अरुण जैन ट्रेडर्स व अरुण ट्रेडर्स के मुंशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Share This Article
Jrs Computer सेंटर है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और Sports की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। Sports,Business,Technology आदि संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment