99 प्रतिशत लोगों को नहीं है जानकारी, स्मार्ट टीवी का यह फीचर कर देगा हैरान, इतने हैं यूज

सतीश कुमार
3 Min Read

घर में लगे स्मार्ट टीवी को अधिकतर वेब सीरीज, मूवीज या टीवी शोज देखने के लिए ही यूज किया जाता है. हालांकि, इसका प्राइमरी यूज यही है, लेकिन यह केवल इसका एकमात्र यूज नहीं है. दरअसल, स्मार्ट टीवी में HDMI पोर्ट्स लगे होते हैं. हर टीवी में एक या एक से ज्यादा ऐसे पोर्ट होते हैं. इन पोर्ट के जरिए आप कई डिवाइसेस को स्मार्ट टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं. इस फीचर की मदद से आप अपने स्मार्ट टीवी को कई अलग-अलग कामों में यूज कर सकते हैं. आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि HDMI पोर्ट कैसे कमाल-कमाल के काम कर सकता है.

एक ही पोर्ट से इतने डिवाइस हो सकते हैं कनेक्ट

गेम कंसोल- आप HDMI पोर्ट के जरिए अपने स्मार्ट टीवी से गेम कंसोल को कनेक्ट कर सकते हैं. इस तरह आप बिना किसी गेमिंग स्टेशन पर जाए ही घर पर प्ले स्टेशन और एक्स बॉक्स सीरीज का मजा ले सकते हैं. आपके घर लगा टीवी 120Hz रिफ्रेश रेट पर 4K गेमिंग का मजा दे देगा.

लैपटॉप और स्मार्टफोन- HDMI पोर्ट के जरिए लैपटॉप को स्मार्ट टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है. इस तरह स्मार्ट टीवी आपके सेकेंडरी डिस्प्ले के तौर पर काम करेगा. अगर आपको प्रेजेंटेशन, गेमिंग या दूसरे काम के लिए लैपटॉप की स्क्रीन छोटी लग रही है तो स्मार्ट टीवी आपके काम आ सकता है. इसी तरह आप स्मार्टफोन का कंटेट भी बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं.

साउंडबार- आजकल मॉडर्न साउंडबार में HDMI ARC सपोर्ट मिलने लगा है. इससे एक ही HDMI केबल से टू-वे कम्यूनिकेशन इनेबल हो गया है. इसका मतलब है कि अब आपको बिना ज्यादा वायर के झंझट के भी शानदार ऑडियो क्वालिटी मिल सकती है.

स्ट्रीमिंग डिवाइस- आजकल बाजार में कई स्ट्रीमिंग डिवाइसेस मौजूद है. इन्हें केवल HDMI पोर्ट में प्लग-इन करने की देरी है. प्लग-इन होते ही आपको पुराने टीवी में भी रिस्पॉन्सिव और फास्टर इंटरफेस मिलता है, जिस पर आप अपनी पसंद की कोई भी ऐप सेलेक्ट कर सकते हैं.

सर्विलांस कैमरा- आजकल अधिकतर नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर HDMI आउटपुट के साथ आते हैं. इसका मतलब है कि आप HDMI पोर्ट से अपने स्मार्ट टीवी को कनेक्ट कर अपने घर में बैठे-बैठे आपके घर, ऑफिस और गार्डन में लगे CCTV कैमरा के जरिए निगरानी रख सकते हैं.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.