Jawa Classic Bike 350cc Price: लिक्विड-कूल्ड इंजन..डबल साइलेंसर, बुलेट को देती है मात! कम बजट में घर लाएं ये शानदार बाइक

सतीश कुमार
3 Min Read

सहरसा. अगर आप स्पोर्ट चलाने के शौकीन हैं और कम बजट में दमदार, स्टाइलिश और कूल बाइक की तलाश में हैं, तो आपकी बाइकिंग का सफर अब और भी मजेदार होने वाला है. जावा क्लासिक 350 आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है. यह स्पोर्ट बाइक बुलेट जैसी लगती है. वहीं इस बाइक में सबसे खास बात यह है कि इसमें लिक्विड कूल इंजन मौजूद है, जो इंजन को गर्म होने नहीं देता है, जो 22.5bhp की अधिकतम पावर और 28.1Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. इससे इंजन की परफॉर्मेंस बेहतर होती है और लंबी दूरी भी आराम से तय की जा सकती है.

दरअसल, सहरसा के यादव चौक के समीप बैजनाथपुर जाने वाली मुख्य मार्ग पर आपको जावा शोरूम दिख जाएगा, जहां पर आपको एक से बढ़कर एक बाइक की कतार देखने को मिलेगी,वहीं बाइक लेने से पहले आप इसे पूरी तरह से देख और चेक कर सकते है.

स्टाइल में भारी और बजट में फिट
जावा क्लासिक 350 बाइक का माइलेज लगभग 40 किलोमीटर प्रति लीटर है, जो इस कैटेगरी के लिए अच्छा माना जाता है. इसकी कीमत 1 लाख 96 हजार रुपए से शुरू होती है. अगर आप थोड़ा कम बजट में 300cc वाला मॉडल लेना चाहते हैं, तो जावा मॉडल 42 भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 1 लाख 46 हजार रुपए से शुरू होती है. यह बाइक डबल साइलेंसर के साथ आती है, जो आवाज कम और परफॉर्मेंस दमदार बनाते हैं. खासकर युवा इस बाइक को अपने स्टाइल और परफॉर्मेंस के लिए पसंद कर रहे हैं. यह बाइक दिखने में क्लासिक बुलेट जैसी लगती है, लेकिन तकनीक और फीचर्स में एकदम नया अनुभव देती है. अगर आपको एक ऐसा बाइक चाहिए जो स्टाइल में भी भारी हो और बजट में भी फिट हो, तो जावा क्लासिक 350 या मॉडल 42 जरूर देखें.

15 से 20 हजार की सीधी बचत
आपको बता दें कि जीएसटी में की दरों में बदलाव होने के बाद अब बाइक भी सस्ती हो चुकी है. करीब 15 से 20000 तक एक बाइक पर छूट मिल रही है इससे युवाओं में काफी खुशी देखी जा रही है. अब युवा अपने ही बजट में अपने पसंदीदा बाइक को खरीद सकते हैं. जानकारी देते हुए शो रूम के कर्मी सार्थक कुमार मिश्रा ने बताया कि जावा की बाइक युवाओं की पहली पसंद बाइक है. इस बाइक में कई फ्यूचर मौजूद हैं. बाइक के ब्रेकिंग सेटअप मेंडुअल-चैनल ABS के साथ 280mm फ्रंट और 240mm रियर डिस्क दिया गया है.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment