Video: रूस में बर्फबारी ने तोड़ा 130 साल का रिकॉर्ड, कार तक पहुंचने के लिए सुरंग बना रहे लोग

सतीश कुमार
3 Min Read


Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ चीजें वायरल होती ही रहती हैं, जिनमें से कुछ चीजें हमें हंसाने पर मजबूर कर देती हैं, तो वहीं कुछ चीजें हमें डराकर रख देती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बताया जाता है कि रूस के कैमचटका इलाके में पिछले 130 सालों में सबसे ज्यादा बर्फबारी हुई है.

लोग इस वीडियो को देखकर काफी परेशान हो गए हैं. वीडियो में साफ-साफ दिखाई पड़ता है कि दो व्यक्ति कार में बैठे कार को चलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कार तो पूरी तरह से बर्फ में दब गई है. हर कोई यह सोचने पर मजबूर है कि  इतनी मोटी बर्फ में कार कैसे अपनी जगह पर टिक सकती है. 

बर्फ के बोझ से कारें कैसे बचीं, लोग कर रहे हैं चर्चा- यूजर

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं कि इतनी भारी बर्फ होने के बावजूद कार कैसे खड़ी है. एक यूजर ने लिखा कि “कार इतनी मोटी बर्फ का वजन कैसे सह पा रही है?” ये सवाल कई लोगों के दिमाग में घूम रहा है. बर्फ का स्तर इतना ज्यादा है कि अगर आप किसी भी कार को ऐसे ढक दें, तो लगता है जैसे वह पूरे सालों के लिए वहीं फंस गई है. कुछ लोगों ने इस मजाकिया अंदाज को समझा और कमेंट किया कि अब कार आपकी नहीं रही, बल्कि एक दफन टाइम कैप्सूल बन गई है, जिसे आने वाले लोग खोजेंगे. 

बर्फबारी के बाद वाहन चलाना खतरनाक हो सकता है- यूजर

तीसरे यूजर ने अपनी राय व्यक्त की और कहा कि इतनी ज्यादा बर्फबारी के बाद वाहन स्टार्ट करना खतरनाक हो सकता है. अगर आप बर्फ में गाड़ी स्टार्ट कर देते हैं, तो एग्जॉस्ट पाइप बर्फ से भरी होने की वजह से धुएं बाहर नहीं निकल पाएंगे. इसकी वजह से कार के अंदर जहरीला धुआं फैल सकता है और यह जानलेवा साबित हो सकता है.





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment