कार खरीदने का प्लान? नए GST स्लैब से Swift, Thar और Nexon कितनी सस्ती हुईं, जानकर रह जाएंगे हैरान!

सतीश कुमार
5 Min Read


Last Updated:

नवरात्रि का महीना शुरू होने वाला है और इस शुभ समय में लोग अपने मनपसंद वाहनों की खरीदारी करना पसंद करते हैं. वहीं, केंद्र सरकार ने भी इस बार नवरात्रि पर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने जीएसटी दरों में कटौती की घोषणा की है, जिसके बाद नई गाड़ियों की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिलेगी. ऐसे में जानेंगे कि आजमगढ़ में गाड़ियों की क्या होगी नई कीमत.

s

केंद्र सरकार के द्वारा जारी नए जीएसटी स्लैब के अनुसार 1200 सीसी तक के इंजन कैपेसिटी और 4000 एमएम लंबाई वाली गाड़ियों पर केवल 18% जीएसटी का भुगतान करना होगा, जबकि इसके पहले 28% का भुगतान करना होता था. ऐसे में जानेंगे आजमगढ़ में 1200 सीसी तक की गाड़ियों की नई कीमत क्या होगी.

s

1200 सीसी के सेगमेंट में मारुति सुजुकी की स्विफ्ट सबसे पॉपुलर हैचबैक है, जिसे आजमगढ़ में लोग खूब पसंद करते हैं. वर्तमान में इस गाड़ी की कीमत ₹7.40 लाख है जिस पर 28% जीएसटी लगाया जाता है. वहीं, 22 सितंबर से नए टैक्स स्लैब लागू होने के बाद इस गाड़ी की शुरुआती कीमत ₹6.70 लाख तक हो जाएगी.

s

इसके अलावा फैमिली कार के रूप में देश भर में वैगन आर को सबसे अधिक पसंद किया जाता है. वैगन आर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है. वर्तमान में इस गाड़ी की शुरुआती कीमत करीब ₹6.50 लाख है, जिस पर 28% जीएसटी लागू होती है. वहीं, दर में कमी आने के बाद इस गाड़ी की कीमत में तकरीबन ₹60 हजार तक की कमी होगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

s

वहीं, इसी सेगमेंट में मारुति सुजुकी की दूसरी सबसे पॉपुलर गाड़ियों में से एक है मारुति डिजायर, जिसे फैमिली कार के रूप में सबसे अधिक पसंद किया जाता है. नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद इस गाड़ी की कीमत में भी भारी कटौती देखने को मिलेगी. वर्तमान में इस गाड़ी की शुरुआती कीमत तकरीबन ₹7.70 लाख है, जिस पर 28% जीएसटी लगाया जाता है. वहीं, नई जीएसटी दर लागू होने के बाद इस गाड़ी की शुरुआती कीमत तकरीबन ₹6.90 लाख हो सकती है.

s

इसके अलावा आजमगढ़ की सड़कों पर मारुति सुजुकी के बाद टाटा की गाड़ियां खूब देखने को मिलती हैं. जिले में टाटा की कारों को पसंद करने वालों की संख्या भी काफी अधिक है. ऐसे में अगर आप टाटा की नेक्सन गाड़ी लेने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए वर्तमान में आपको ₹9.73 लाख रुपए खर्च करने होंगे. वहीं, 22 सितंबर से नई जीएसटी दर लागू होने के बाद इस गाड़ी की कीमत तकरीबन ₹1 लाख रुपए तक कम हो जाएगी.

s

वहीं, टाटा की सबसे पॉपुलर गाड़ियों में से एक मानी जाने वाली टाटा पंच भी फैमिली कार के लिए बेस्ट ऑप्शन मानी जाती है. यह गाड़ी फीचर्स के साथ-साथ मजबूती के लिए भी जानी जाती है, जिसके कारण लोग इसे बेहद पसंद करते हैं. वर्तमान में आजमगढ़ में इस गाड़ी की शुरुआती ऑन-रोड कीमत ₹6.73 लाख है, जबकि नई जीएसटी दर लागू होने के बाद इस गाड़ी के दाम में तकरीबन ₹85 हजार तक की कटौती हो सकती है.

s

नवरात्रि में अगर आप एसयूवी लेने का मन बना रहे हैं और महिंद्रा में एक बेहतरीन ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं तो स्कॉर्पियो सबसे बेस्ट विकल्प हो सकता है. यह गाड़ी अपने रोड प्रेजेंस के लिए सबसे अधिक पसंद की जाती है. आजमगढ़ में इस गाड़ी की शुरुआती कीमत तकरीबन ₹15.5 लाख है, जबकि 22 सितंबर से नया जीएसटी रेट लागू होने के बाद इसकी कीमत में तकरीबन ₹1 लाख तक की कमी आ सकती है.

s

युवाओं में महिंद्रा की थार का सबसे अधिक क्रेज है. इसे ऑफ-रोडिंग के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. ऐसे में अगर आप नवरात्रि के समय थार खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. वर्तमान में आजमगढ़ में थार की शुरुआती कीमत तकरीबन ₹12 लाख है, जबकि नया जीएसटी रेट लागू होने के बाद इस गाड़ी की कीमत में तकरीबन ₹1 लाख से ₹1.25 लाख तक की कमी आ सकती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

1 लाख तक सस्ती हुईं कारें! देखिए नवरात्रि से आजमगढ़ में गाड़ियों की नई कीमत



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment