इंडियन ऑटो मार्केट के लिए साल 2025 काफी बेहतर रहा. पिछले वर्ष हुई बिक्री की बात करें, तो Maruti Suzuki Dzire साल भर में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Hyundai Creta ने सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV का ताज अपने पास रखा. Maruti wagon R सेल के मामले में नंबर-1 हैचबैक रही. आइए, पिछले साल बिकने वाली टॉप-10 कारों के बारे में जानते हैं.
जैसा कि आपको बताया लिस्ट में पहले नंबर पर मारुति डिजायर है. इसे पिछले साल कुल 2,14,488 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा CY2024 में सेल की गईं इसकी कुल 1,67,988 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 27.68 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. Maruti Dzire की कुल 46,500 यूनिट साल 2024 के मुकाबले ज्यादा बिकी हैं.
Maruti Dzire की कीमत और खासियत
डिजायर को इंडियन मार्केट में मात्र ₹6,25,600 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं. कंपनी इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग के साथ सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और तमाम फीचर्स ऑफर करती हैं. इसे Global NCAP ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है. माइलेज की बात करें, तो एक किलो CNG में 33.77 KM तक चल सकती है.
Hyundai Creta
लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा है. पिछले साल इसको कुल 2,01,122 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा CY 2024 में सेल की गईं इसकी कुल 1,86,919 यूनिट के मुकाबले सालना स्तर पर आई 7.60 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है. साल 2024 के मुकाबले इसने CY2025 में 14,203 यूनिट ज्यादा सेल की हैं.
Tata Nexon
लिस्ट में तीसरे नंबर पर टाटा नेक्सॉन है. इस देसी SUV को पिछले महीने 2,00,561 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा साल 2024 में बेची गई इसकी कुल 1,61,611 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 24.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Maruti Wagon R
बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर मारुति वैगन आर है. इसे पिछले साल 1,94,238 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा CY 2024 में सेल की गईं इसकी कुल 1,90,885 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 1.77 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Maruti Ertiga
मामूली बढ़ोतरी की दम पर अर्टिगा ने पिछले साल की टॉप-5 कारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. इसे पिछले साल कुल 1,92,025 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा साल 2024 में बेची गई इसकी कुल 1,90,091 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 1.02 प्रतिशत बढ़ोतरी को दर्शाता है.
ऊपर बताई गई साल 2025 की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Maruti Swift की 1,89,261 यूनिट, Maruti Fronx की 1,79,894 यूनिट, Mahindra Scorpio की 1,76,988 यूनिट, Maruti Brezza की 1,75,310 यूनिट और Tata Punch की 1,73,502 यूनिट बिकी हैं.

