Vrishabh Weekly Horoscope 2026 (25 to 31 January): जनवरी 2026 महीने का यह नया सप्ताह 25 से 31 जनवरी का समय वृषभ राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. वृषभ राशि वाले यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.
वृष राशि के जातकों द्वारा की गई मेहनत और प्रयास के मुकाबले उन्हें उसका फल कुछ कम मिल सकता है. सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में भी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. सप्ताह की शुरुआत में पैतृक संपत्ति को लेकर घर-परिवार के सदस्यों के साथ मन-मुटाव होने की आशंका है. इस दौरान घर के वरिष्ठजनों से अपेक्षाकृत सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा.
उच्च शिक्षा, विदेश में करियर और कारोबार आदि के लिए प्रयासरत लोगों को मनचाही सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह धन के लेन-देन अथवा निवेश करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी. इस सप्ताह असमंजस की स्थिति में कहीं पैसा लगाने से बचें और खर्च करते समय अपनी जेब का ख्याल रखें अन्यथा अंत में आपको उधार लेने तक की नौबत आ सकती है.
घर हो या बाहर दूसरों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं और अपने विचारों को लोगों के सामने स्पष्ट रूप से व्यक्त करें. वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने रिश्ते-नाते और अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. अपने कामकाज से थोड़ा समय अपनी सेहत और संबंधों के लिए निकालें और खानपान का खूब ख्याल रखें. सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहें.
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
VIDEO: बसंत पंचमी पर बाबा महाकाल का वासंती श्रृंगार, पीली सरसों से सजा दरबार
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

