Thar लवर्स को झटका! कंपनी ने बढ़ा दिए SUV के दाम, अब इतने में मिलेगी


Mahindra Thar देश की सबसे पॉपुलर Lifestyle SUV है. कंपनी ने साल 2026 की शुरुआत होते ही इसकी कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी है. थार की कीमतों में अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से ₹20,000 तक की बढ़ोतरी की गई है. कंपनी ने नई प्राइस लिस्ट तत्काल प्रभाव से जारी कर दी है.

Mahindra ने कैलेंडर ईयर 2026 की शुरुआत के साथ थार की कीमतों में ये संशोधन किया है. बेस वेरिएंट AXT 2WD (Desel) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो अभी भी ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) पर उपलब्ध है. हालांकि, बाकी सभी वेरिएंट्स, जैसे LXT ट्रिम्स, 2WD और 4WD दोनों, मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले मॉडल्स में ₹20,000 की एकसमान बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद थार की टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत अब ₹17.19 लाख (एक्स-शोरूम) तक पहुंच गई है.

क्यों महंगी हुई Thar

ये प्राइस हाइक ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में साल की शुरुआत में होने वाली सामान्य प्रैक्टिस का हिस्सा लगता है, जहां कंपनियां लागत बढ़ने (जैसे रॉ मटेरियल, लेबर या अन्य फैक्टर्स) के कारण कीमतें एडजस्ट करती हैं. महिंद्रा थार को 2025 में फेसलिफ्ट अपडेट मिला था, जिसमें एक्सटीरियर में रिफ्रेश्ड लुक, बॉडी-कलर्ड ग्रिल, ड्यूल-टोन फ्रंट बम्पर, 18-इंच अलॉय व्हील्स और रियर में पार्किंग कैमरा के साथ स्पेयर व्हील हब, रियर वाइपर-वॉशर जैसे फीचर्स जोड़े गए थे. इंटीरियर में भी कई नए क्रेचर कम्फर्ट्स, टेक्नोलॉजी और फीचर्स ऐड किए गए थे, जिससे ये और आकर्षक बन गई है.

मार्केट में अच्छी डिमांड

थार की पॉपुलैरिटी इसका रग्ड डिजाइन, ऑफ-रोड कैपेबिलिटी और मजबूत परफॉर्मेंस से आती है. ये 1.5L और 2.2L डीजल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है. साथ ही पेट्रोल वेरिएंट्स में भी आती है. 4×4 सिस्टम, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और मल्टी-टेरेन मोड्स इसे एडवेंचर लवर्स के लिए पसंदीदा विकल्प बनाते हैं.

सेल पर होगा असर!

ये प्राइस इंक्रीज बेस मॉडल को छोड़कर सभी पर लागू होने से ज्यादातर खरीदारों पर असर डालेगी. प्रतिशत के लिहाज से कुछ वेरिएंट्स में ये 1.2% से 1.6% तक की बढ़ोतरी है, जो ज्यादा नहीं लगती लेकिन कुल मिलाकर टॉप मॉडल्स पर प्रभावी है. महिंद्रा थार की डिमांड पहले से ही बहुत ज्यादा है और ये हाइक आने वाले महीनों में बुकिंग्स या सेल्स पर कितना असर डालती है, ये देखना दिलचस्प होगा.



Source link

Leave a Comment

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net