Yamaha के इन स्कूटर्स में आई खराबी! कंपनी ने ग्राहकों से वापस बुलाए, अब फ्री में बनाकर देगी

सतीश कुमार
4 Min Read


Last Updated:

Yamaha ने अपने दो पॉपुलर 125 सीसी स्कूटर्स- Yamaha Fascino 125 Fi हाइब्रिड और RayZR 125 Fi हाइब्रिड को रिकॉल किया है. फ्रंट ब्रेक से जुड़ी एक संभावित समस्या के कारण ये फैसला लिया गया. कंपनी बिना किसी चार्ज के इस दिक्कत को सही करके देगी.

Yamaha के इन स्कूटर्स में आई खराबी! कंपनी ने वापस बुलाए, फ्री में बनाकर देगीYamaha Scooters

Yamaha ने इंडियन मार्केट में बिक रहे अपने दो पॉपुलर 125cc हाइब्रिड स्कूटर- Yamaha Fascino 125 Fi हाइब्रिड और RayZR 125 Fi हाइब्रिड में फ्रंट ब्रेक से जुड़ी एक संभावित समस्या के कारण बड़े पैमाने पर वॉलंटरी रिकॉल की घोषणा की है. ये रिकॉल कुल 3,06,635 यूनिट्स के लिए किया गया है, जो सेफ्टी कंसर्न से जुड़ा है.

कंपनी के अनुसार, प्रभावित स्कूटरों में फ्रंट ब्रेक कैलिपर (ब्रेक क्लैंप) में कुछ कंडीशन में लिमिटेड फंक्शनलिटी की समस्या पाई गई है. ये दिक्कत ब्रेकिंग सिस्टम की पूरी क्षमता को प्रभावित कर सकता है, जिससे राइडिंग के दौरान सुरक्षा जोखिम बढ़ सकता है. हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ये समस्या सभी मौसम या सामान्य उपयोग में हमेशा प्रकट नहीं होती, लेकिन सावधानी के तौर पर इस रिकॉल को शुरू किया गया है.

ये रिकॉल 2 मई 2024 से 3 सितंबर 2025 के बीच निर्मित स्कूटरों पर लागू है. इन मॉडलों में फैसिनो 125 Fi हाइब्रिड और रेजेडआर 125 Fi हाइब्रिड दोनों शामिल हैं, जो भारत में युवा और शहरी ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. फैसिनो अपनी स्टाइलिश डिजाइन और कम्फर्टेबल राइड के लिए जाना जाता है, जबकि रेजेडआर स्पोर्टी लुक और बेहतर परफॉर्मेंस के कारण पसंद किया जाता है. दोनों स्कूटरों में ब्लूकोर 125cc इंजन के साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है, जो फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाती है.

यमाहा मोटर इंडिया ने कहा है कि प्रभावित वाहनों के मालिकों को फ्रंट ब्रेक कैलिपर का फ्री रिप्लेसमेंट किया जाएगा. कंपनी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एक स्पेशल रिकॉल पेज भी लॉन्च किया है, जहां वाहन मालिक अपने चेसिस नंबर (फ्रेम नंबर) दर्ज करके चेक कर सकते हैं कि उनका स्कूटर इस रिकॉल में आता है या नहीं. निकटतम यमाहा डीलरशिप से संपर्क करने पर फ्री इंस्पेक्शन और रिपेयर की सुविधा उपलब्ध होगी.

यमाहा ने बताया कि अभी तक इस समस्या से जुड़ा कोई बड़ा एक्सीडेंट रिपोर्ट नहीं हुआ है, लेकिन प्रिवेंटिव मेजर के रूप में रिकॉल जरूरी था. कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने स्कूटर की जांच करवाएं ताकि कोई असुविधा न हो. यामाहा के इस फैसले से ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा, खासकर जब कंपनी मुफ्त में समस्या का समाधान कर रही है. अगर आपका पास कोई ऐसा मॉडल है, तो इसे नजदीकी डीलरशिप जाकर जरूर चेक करा लें.

homeauto

Yamaha के इन स्कूटर्स में आई खराबी! कंपनी ने वापस बुलाए, फ्री में बनाकर देगी



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment