Teams From Gauriganj, Naugawan And Trilokpur Won. – Amethi News

Jrs Computer
1 Min Read


मुंशीगंज। त्रिलोकपुर के सूबेदार का पुरवा गांव में टीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को तीन टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें गौरीगंज, नौगावां और त्रिलोकपुर टीम ने जीत दर्ज की।

पहला मैच मारुतिनंदन और गौरीगंज टीम के बीच खेला गया। गौरीगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मारुतिनंदन टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट गंवाकर 90 रन बनाए। गौरीगंज की टीम ने 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 91 रन बनाकर मैच जीत लिया। दूसरा मैच नौगावां और भुसियावां टीम के बीच मैच खेला गया। भुसियावां टीम ने आठ ओवर में चार विकेट खोकर 89 रन बनाए। नौगावां टीम ने आठ ओवरों में 90 रन बनाकर मैच जीत लिया।

तीसरा मैच मुंशीगंज और त्रिलोकपुर के बीच खेला गया। त्रिलोकपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मुंशीगंज की टीम निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट गंवाकर 95 रन पर सिमट गई। त्रिलोकपुर की टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 96 बनाकर मैच जीत लिया। इस दौरान पवन, जय प्रकाश, कमलेश, पंकज आदि उपस्थित रहे। (संवाद)



Source link

Share This Article
Jrs Computer सेंटर है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और Sports की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। Sports,Business,Technology आदि संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment