Fastag Pass : कैसे बनवाएं फास्‍टैग एनुअल पास, कहां से कराना होगा रिचार्ज, ट्रिप की गिनती का क्‍या है फार्मूला

नई दिल्‍ली. देश में कल यानी 15 अगस्‍त से फास्टैग एनुअल पास चालू हो गया है. यह एक प्रीपेड टोल प्लान है जो कार, जीप और वैन जैसे प्राइवेट नॉन-कमर्शियल वाहनों के लिए है. जिस वाहन का यह पास बना है वह नेशनल हाईवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) पर एनएचएआई  द्वारा संचालित टोल प्लाजा को एक साल या 200 ट्रिप्स बिना टोल फीस दिए पार कर सकता है. इससे बार-बार टोल कटाने के झंझट से तो मुक्ति मिलेगी ही साथ ही ये पैसे भी बचाएगा.

एनुअल फास्‍टैग पास को  मौजूदा FASTag पर एक्टिवेट किया जा सकता है. इसके लिए फास्‍टैग का सही तरीके से गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा होना जरूरी है. साथ ही वेलिड व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर यानी वीआरएन से भी लिंक होना चाहिए. यह पास उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो बहुत ज्‍यादा यात्रा करते हैं. इससे फास्‍टैग की औसतन प्रति टोल लागत 50 रुपये से घटकर 15 रुपये हो जाएगी.

कैसे बनवाएं फास्‍टैग सालाना पास?

फास्टैग एनुअल पास खरीदने के लिए आपको राजमार्गयात्रा ऐप पर जाना होगा, जिसे आप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. एनएचएआई की वेबसाइट के जरिए भी आप ये पास खरीद सकते हैं. इसके लिए नया नया फास्टैग खरीदने की जरूरत नहीं है, मौजूदा फास्टैग पर भी इस पास को एक्टिव किया जा सकता है. तरीका नीचे राजमार्ग यात्रा ऐप से पास खरीदने का तरीका बताया गया है…

 

    • राजमार्ग यात्रा ऐप जाएं.
    • अब ‘एनुअल पास’ का विकल्‍प चुनें.
    • प्री-बुक पर क्लिक करें.
    • ‘रेडी टू गेट स्‍टार्ट’ का पेज खुलेगा, ‘गेट स्‍टाटर्ड’ पर क्लिक करें.
    • अब अपने वाहन का नंबर दर्ज करें.
    • अब वाहन की डिटेल खुलेगी उसे चेक करें.
    • आपके नंबर पर ओटीपी आएगा. आप यहां दूसरा नंबर भी डाल सकते हैं.
    •  ओटीपी डालकर ‘प्रोसीड’ पर क्लिक करें.
    • अब पेमेंट का ऑप्‍शन आएगा. 3,000 रुपये का भुगतान UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पूरा करें.
    • इसके बाद ‘कंटिन्‍यू एंड पे’ पर क्लिक करें.
    • आपका फास्‍टैग एनुअल पास बन जाएगा.

 

Fastag पास की कीमत और लिमिट क्‍या है?

फास्टैग सालाना पास की कीमत 3,000 रुपये हैं. एक बार खरीदने पर यह एक साल या 200 ट्रिप तक मान्य रहेगा. यानी जो भी पहले आएगा उसी वक्‍त यह खत्‍म हो जाएगा. लिमिट या समय खत्म होने पर पास को फिर से रिन्यू कराना होगा.

एक फास्‍टैग पास कितनी गाडियों के लिए मान्‍य है?

फास्टैग पास सिर्फ एक ही वाहन के लिए मान्य होगा. जिस वाहन के रजिस्ट्रेशन से फास्टैग को लिंक किया गया है, उसी के लिए इसका इस्‍तेमाल होगा. फास्टैग को सही तरीके से विंडशील्ड पर लगाना भी होगा. ऐसा न करने पर यह ब्लैकलिस्ट भी हो सकता है.

फास्‍टैग पास के लिए 200 ट्रिप की गिनती कैसे होगी?

फास्टैग साला पास के लिए 200 ट्रिप को गिनने के लिए हर टोल को पार करने पर एक ट्रिप मानी जाएगी. आने जाने के सफर को यानी राउंड ट्रिप को दो ट्रिप माना जाएगा.

फास्‍टैग पास को रिचार्ज कैसे करें?

फास्‍टैग सालाना पास को राजमार्ग यात्रा ऐप या NHAI की वेबसाइट के जरिए ही रिचार्ज किया जा सकता है. इसके लिए प्रक्रिया नया पास खरीदने के जैसी ही है. बस ‘बाय’ वाले ऑप्‍शन की जगह आपको ‘रिचार्ज’ को चुनना होगा.

कहां काम करेगा फॉस्‍टैग पास?

फास्टैग सालाना पास केवल ऐसे राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर ही काम करेगा, जिनका संचालन NHAI करती है. राज्य सरकार द्वारा संचालित हाईवे और एक्सप्रेसवे पर यह काम नहीं करेगा. FasTag Annual Pass से जुडे़ किसी भी तरह के सवाल और समस्या के लिए 1033 नंबर पर कॉल करें या annualpass@ihmcl.com पर मेल करें.

Leave a Comment

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net