टाइमपास करने के लिए बुजुर्ग ने बनाया था व्लॉग, 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख डाला- बेहद खास है वीडियो

सतीश कुमार
3 Min Read


सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन हजारों वीडियो आते हैं और चले जाते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं और लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं. ऐसा ही एक प्यारा और प्रेरणादायक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें 70 साल के एक बुजुर्ग अपने जीवन का पहला व्लॉग बनाते नजर आ रहे हैं. उम्र के इस पड़ाव पर जहां लोग अक्सर तकनीक से दूरी बना लेते हैं वहीं इस बुजुर्ग ने मोबाइल कैमरा उठाया और सीधे लोगों के दिल में जगह बना ली. वीडियो में न कोई भारी एडिटिंग है न कोई दिखावा. बस सादगी, ईमानदारी और सीखने की चाह है जो इस क्लिप को बेहद खास बनाती है.

टाइमपास के लिए बनाया व्लॉग, 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा

वायरल हो रहे इस वीडियो में बुजुर्ग खुद का परिचय देते हुए कहते हैं कि मेरा नाम विकास कुमार है और मेरी उम्र 70 साल है. वह बड़े ही मासूम अंदाज में बताते हैं कि उन्हें व्लॉग बनाना नहीं आता और यह उनके जीवन का पहला व्लॉग है. वीडियो में वह यह भी कहते हैं कि वह कोशिश कर रहे हैं और चाहते हैं कि लोग उन्हें सहयोग करें ताकि उन्हें प्रोत्साहन मिल सके. विकास कुमार बताते हैं कि वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और यह वीडियो उन्होंने सिर्फ टाइमपास के लिए बनाया था लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह छोटी सी कोशिश इतना बड़ा असर पैदा कर देगी.

यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स

यूजर्स बोले, अंकल से लोगों को लेनी चाहिए प्रेरणा

सोशल मीडिया पर इस क्लिप ने देखते ही देखते तूफान मचा दिया. महज कुछ सेकेंड के इस व्लॉग को अब तक 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हजारों लोग वीडियो को शेयर कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में बुजुर्ग की हिम्मत और सीखने की ललक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स लिख रहे हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और विकास कुमार इसका जीता जागता उदाहरण हैं. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि यह वीडियो आज के युवाओं के लिए भी एक सबक है जो छोटी सी असफलता पर हार मान लेते हैं.

यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment