Up Politics News:’2027 का चुनाव समाजवादियों और समाजघातियों के बीच…’, शिवपाल बोले- यूपी में लूटतंत्र चरम पर –

Aman Shanti In
1 Min Read

राजधानी लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में लूटतंत्र चरम पर है। सनातन व संतों का लगातार अपमान हो रहा है। वर्ष 2027 का चुनाव समाजवादियों और समाजघातियों के बीच होगा।

शिवपाल अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उनका जन्मदिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती पर पड़ना गर्व की बात है।

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने शिवपाल को सपा का मजबूत स्तंभ बताया। इस अवसर पर राज तिवारी के काव्य प्रबंध “शिवपाल: एक सोच, एक सफर” का विमोचन भी किया गया।

Share This Article
Leave a Comment