CNG Cars की मांग समय के साथ बढ़ रही. पेट्रोल और डीजल की आसमान छू रही कीमतें और बढ़ते प्रदूषण के चलते सीएनजी गाड़ियों की ओर रुख कर रहे हैं. पिछले साल हुई सेल में यही देखने को मिला. एक ओर Maruti Ertiga पूरे साल सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कार रही. वहीं, Maruti Wagon R और Maruti Dzire की सेल भी अच्छी हुई है. आइए, CY 2025 में बिकी Top-10 CNG Cars के बारे में जानते हैं.
जैसा कि आपको बताया, लिस्ट में पहले नंबर पर Maruti Suzuki Ertiga CNG है. पिछले साल मारुति ने इसकी कुल 1,29,920 यूनिट सेल की हैं. कंपनी इसे मात्र ₹10,76,300 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है. इसमें दिया गया 1.5 लीटर NA पेट्रोल इंजन 87 बीएचपी की पावर और 121.5 एनएम टॉर्क प्रोड्यूस करता है.
Maruti Suzuki Ertiga CNG: माइलेज और फीचर्स
इसका क्लेम्ड माइलेज 26.11 KM/KG है. फीचर लिस्ट में 9-इंच टचस्क्रीन स्मार्टप्ले प्रो सिस्टम के साथ Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, रियर AC वेंट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, 7-सीटर लेआउट और सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर्स और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर पॉइंट्स शामिल हैं.
Maruti के सर सजा ताज
इसके अलावा मारुति ने Maruti Wagon R की 1,02,128 यूनिट, Maruti Dzire की 89,015 यूनिट, Maruti Vitara Brezza की 70,928 यूनिट, Maruti Eeco की 59,520 यूनिट, Maruti Fronx की 42,051 यूनिट, Maruti Baleno की 24,220 यूनिट, Maruti Grand Vitara की 24,037 यूनिट Maruti XL6 की 19,879 यूनिट, Maruti Swift की 18,054 यूनिट, Maruti Alto की 6,210 यूनिट Maruti Celerio की 4,193 यूनिट और Maruti S-Presso की कुल 1,575 यूनिट बिकी हैं.
Tata Motors का दूसरा नंबर
लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा मोटर्स है. पिछले साल Tata Punch की 71,113 यूनिट, Tata Nexon की 34,712 यूनिट, Tata Tiago की 15,775 यूनिट, Tata Altroz की 10,831 यूनिट और Tata Tigor की 7,029 यूनिट बिकी हैं.
Hyundai रही नंबर-3
Maruti और Tata Motors के बाद तीसरे नंबर पर हुंडई है. पिछले साल कंपनी ने Hyundai Aura की 49,464 यूनिट, Hyundai Exter की 18,528 यूनिट और Hyundai Grand i10 की 11,275 यूनिट बिकी हैं.
Toyota की अच्छी सेल
लिस्ट में आखिरी नंबर पर टोयोटा है. कंपनी ने Toyota Rumion की 11,137 यूनिट, Toyota Glanza की 6,612 यूनिट, Toyota Urban Cruiser Taisor की 5,380 यूनिट और Toyota Urban Cruiser Hyryder की मात्र 4,960 यूनिट बिकी हैं.