Meen Weekly Horoscope 2026: मीन साप्ताहिक राशिफल, नौकरी में सावधानी लेकिन बिजनेस में जबरदस्त लाभ

सतीश कुमार
2 Min Read

Meen Weekly Horoscope 26 January to 1 February 2026: यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा. नौकरी में सावधानी जरूरी है, जबकि बिजनेस और निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. परिवार और प्रेम जीवन में सुधार होगा और रिश्तों में मजबूती आएगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस तनाव से बचें. मीन राशि वाले ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेश श्रीमाली जी से जानें 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक अपना साप्ताहिक राशिफल.

करियर- वीक की शुरुआत मिलाजुली रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय मध्यम बना हुआ है. ऑफिस में छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें और अपने काम पर पूरा फोकस रखें. सहकर्मियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. इस दौरान अनचाही जगह पर ट्रांसफर या अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलने के योग बन रहे हैं. धैर्य और सजगता से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

व्यवसाय- बिजनेसमैन के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ साबित होगा. बाजार में आई तेजी का पूरा लाभ उठाने में आप सफल रहेंगे. पूर्व में किए गए निवेश से बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और आय से जुड़ी समस्याएं दूर होती नजर आएंगी.

धन- आर्थिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत बन सकते हैं. संचित धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं और फाइनेंशियल प्रेशर में कमी आएगी.

परिवरिक रिश्ते- परिवार से जुड़ी समस्याएं, जो बीते कुछ समय से चिंता का कारण बनी हुई थीं, अब काफी हद तक सुलझेंगी. घर का माहौल बेहतर होगा और अपनों का सहयोग मिलेगा.

प्रेम और वैवाहिक जीवन- प्रेम-प्रसंग के लिए समय अनुकूल रहेगा. लव पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

सेहत- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन काम के दबाव के कारण मानसिक थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम करें और तनाव से बचने की कोशिश करें.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment