वायरल क्यों हो रहा है स्टार स्टिकर वाला पुलिस का कुत्ता? लोगों का जीता दिल, बच्चों ने पहनाया टियारा

सतीश कुमार
3 Min Read


Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों एक कुत्ते की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस कुत्ते के ऊपर स्टार स्टिकर लगे हैं. साथ ही इसने गुलाबी रंग का प्यारा सा एक टियारा भी पहना हुआ है. किंडरगार्टन के दौरे के बाद किंडरगार्टन सार्जेंट ब्लिट्ज के शरीर पर लगे इन प्यारे-प्यारे स्टिकर्स की मनमोहक तस्वीर इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है.

आमतौर पर गुनहगारों का पीछा करने और विस्फोटकों का पता लगाने वाला इस पुलिस डॉग ने किंडरगार्टन करियर डे का भरपूर आनंद उठाया. कानून प्रवर्तन में कुछ सबसे कठिन काम करने के लिए प्रशिक्षित ब्लिट्ज को छोटे बच्चों के साथ अलग तरह की चुनौती का सामना करना पड़ा, बच्चे उस समय उत्साहित हो गए जब चारों पैरों वाला अधिकारी कक्षा में दाखिल हुआ. 

प्यारा और शांत ब्लिट्ज- वायरल पोस्ट

इस खास दिन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पेज K-9 Duty Dogs पर साझा की गई है. पोस्ट में लिखा है जैसे ही ब्लिट्ज कक्षा में दाखिल हुआ, वह इतना प्यारा लग रहा था कि कक्षा में मौजूद सभी बच्चे उसे चारों तरफ से घेर लिए. बच्चों के मेकओवर करने के बावजूद भी ब्लिट्ज पूरी तरह शांत रहा.

कक्षा में बच्चों की उत्साहित आवाजें गूंज रही थीं. डरावना और सख्त दिखने के बजाय ब्लिट्ज धीरे से शांत स्वभाव के साथ जमीन पर लेट गया, जिसे देख सभी बच्चों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया. पोस्ट में आगे लिखा गया, जब जाने का वक्त आया, तो वह पूरे गर्व के साथ बाहर निकला. वह भी 50 चमकते स्टिकर्स और वह टियारा पहनकर, जैसे कोई सम्मान का तमगा हो.  सिर ऊंचा, पूंछ हिलती हुई.  जिसे देखकर लगा कि मिशन पूरा हुआ है.  

यूजर्स ने जमकर किए ब्लिट्ज की तारीफ

इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. इसे अब तक 16,000 से ज्यादा लाइक्स और करीब 500 कमेंट्स मिल चुके हैं. यूजर्स ने मजेदार टिप्पणियों की झड़ी लगा दी. एक यूजर ने लिखा, डॉग के नाम पर प्यार है, इसे ऐसे ही किसी कॉल पर ले जाओ! सामने वाला अपराधी इतना कन्फ्यूज हो जाएगा कि वहीं रुक जाएगा. जबकि वही एक अन्य यूजर ने लिखा, कमाल है! मैं इसे एक्शन में देखना चाहता हूं…टियारा और सारे क्यूट स्टिकर्स के साथ किसी को पकड़ते हुए. वह शानदार लग रहा है.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment