Video: रील के चक्कर में मौत से खेल, चलती ट्रेन से लटककर युवक ने किया जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल

सतीश कुमार
3 Min Read


सोशल मीडिया के दौर में कुछ सेकंड की लोकप्रियता पाने की चाहत अब लोगों को इस हद तक ले जा रही है कि वे अपनी जान तक दांव पर लगाने से नहीं हिचक रहे हैं. लाइक, व्यू और फॉलोअर्स की भूख ऐसी बढ़ चुकी है कि समझदारी और सुरक्षा पीछे छूटती जा रही है. ऐसा ही एक खौफनाक नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक चलती ट्रेन से लटककर जानलेवा स्टंट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं और यही सवाल उठता है कि आखिर सोशल मीडिया की सनक इंसान को कहां तक ले जाएगी.

चलती ट्रेन पर युवक ने किया जानलेवा स्टंट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के दरवाजे से बाहर लटककर अजीबोगरीब अंदाज में स्टंट करता दिख रहा है. युवक ने एक हाथ से ट्रेन पकड़ रखी है, जबकि उसके पैर प्लेटफॉर्म की ओर फैले हुए हैं. उसके पीछे दो अन्य युवक भी खड़े नजर आते हैं, जो न सिर्फ इस खतरनाक हरकत को रोकते नहीं हैं, बल्कि मानो इसका समर्थन कर रहे हों. अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह सब सिर्फ एक रील या वीडियो बनाने के लिए किया गया.

हाथ फिसल जाता तो हो सकता था बड़ा हादसा

यह पूरी घटना लोकल ट्रेन की बताई जा रही है, जहां थोड़ी सी चूक युवक की जान ले सकती थी. अगर युवक का हाथ फिसल जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. लेकिन इसके बावजूद युवक बेखौफ होकर यह जानलेवा स्टंट करता नजर आता है. वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोग इसे देख चुके हैं. वीडियो को लेकर लोग अब तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम

यूजर्स बोले, पुलिस के लट्ठ पड़ने चाहिए

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस भाई को पकड़कर दवा लगानी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…पुलिस के लट्ठ पड़ने चाहिए तब अक्ल आएगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये छपरी हैं, इनके मां बाप भी कुछ नहीं कहते.

यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment