इस वेबसाइट पर कर दिया रजिस्ट्रेशन तो खुद की शादी में होगी कमाई, निकल आएगा टेंट और केटरिंग का खर्चा

aditisingh
4 Min Read


अब तक शादी को सिर्फ खर्च का बड़ा इवेंट माना जाता रहा है, लेकिन अब यह कमाई का जरिया भी बनती जा रही है. भारत में एक नया ट्रेंड तेजी से सामने आ रहा है, जहां लोग अपनी शादी में विदेशी मेहमानों को बुलाकर हजारों लाखों रुपये कमा रहे हैं. खास बात यह है कि ये मेहमान परिवार या रिश्तेदार नहीं बल्कि ऐसे विदेशी ट्रेवलर्स होते हैं जो भारतीय शादी का एक्सपीरियंस लेने के लिए पैसे देकर शादी में शामिल होते हैं. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि कौन सी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने से खुद की शादी में कमाई हो जाएगी और इससे टेंट और केटरिंग का खर्चा निकल आएगा. 

Join My Wedding बन रहा है कमाई का जरिया

भारतीय शादियों की भव्यता रंग-बिरंगे रीति-रिवाज, संगीत, पारंपरिक खाना और बड़ी भीड़ विदेशी पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है. यही वजह है कि कई विदेशी नागरिक अपनी भारत यात्रा के दौरान किसी असली भारतीय शादी का हिस्सा बनना चाहते हैं और इसके लिए भुगतान करने से भी नहीं हिचकते. इस ट्रेंड को बढ़ावा देने में जॉइन माय वेडिंग नाम का एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अहम भूमिका निभा रहा है. इस वेबसाइट पर शादी करने वाले कपल्स अपनी शादी की जानकारी रजिस्टर करते हैं. इसके बाद विदेशी सैलानी यहां से शादी चुनकर उसमें शामिल होने के लिए टिकट खरीदते हैं. यही टिकट कपल्स के लिए कमाई का जरिया बनता है. 

एक महीने में 900 से ज्यादा शादियां हुई लिस्ट 

आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2023 में ही इस प्लेटफॉर्म पर 900 से ज्यादा भारतीय शादियां लिस्ट की गई थी. विदेशी सैलानी अपनी सुविधा और यात्रा प्लान के हिसाब से शादी सेलेक्ट करते हैं और सभी रस्मों में हिस्सा लेते हैं. शादी में शामिल होने से पहले वो पारंपरिक भारतीय कपड़े भी खरीदते हैं. कई कपल्स का कहना है कि विदेशी मेहमानों से मिलने वाली रकम से टेंट, केटरिंग और डेकोरेशन जैसे खर्च आसानी से निकल जाते हैं. हालांकि कुछ लोगों के लिए यह कमाई से ज्यादा एक अलग और यादगार एक्सपीरियंस हो जाता है. वहीं वेडिंग प्लानर्स के अनुसार यह चलन अब सिर्फ दिल्ली, मुंबई या जयपुर जैसे बड़े शहरों तक सीमित नहीं है. पटना और बरेली जैसे छोटे शहरों में भी विदेशी मेहमानों को शादी में बुलाने को लेकर पूछताछ आने लगी है. 

ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

अगर आप भी अपनी शादी में विदेशी मेहमान बुलाना चाहते हैं, तो join my wedding वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सारी जानकारी https://www.joinmywedding.com पर उपलब्ध है. इसके बाद यहां आपको शादी से जुड़ी सभी जानकारियां भरनी होती है, जिसके बाद विदेशी सैलानी टिकट खरीदकर शादी में शामिल हो सकते हैं. यह ऑनलाइन पोर्टल कई देशों से भारत की यात्रा करने वाले पर्यटकों को एक ऐसी शादी ढूंढने की सुविधा देता है, जिसमें वे भारत में यात्रा के दौरान शामिल हो सके. वहीं किसी भी शादी में शामिल होने के लिए उन्हें कुछ पैसों का पेमेंट करना होगा और यही पैसा आपकी कमाई का जरिया बनेगा. 

ये भी पढ़ें-संसद की कार्यवाही के बीच में बातचीत करने वाले सांसदों को क्या मिलती है सजा, क्या हैं इसके नियम



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment