भारतीय ट्रेनों में सफर अपने आप में एक अनुभव होता है. कभी चाय की पुकार. कभी सीट को लेकर नोकझोंक. और कभी-कभी ऐसा ड्रामा जो सीधा सोशल मीडिया की सुर्खियां बन जाता है. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हंसने और हैरान होने दोनों पर मजबूर कर दिया है. वीडियो में ट्रेन के कोच के अंदर दो महिलाएं सीट को लेकर ऐसी भिड़ती नजर आ रही हैं कि देखने वाले पल भर के लिए भूल जाते हैं कि यह कोई फिल्मी सीन नहीं बल्कि असली जिंदगी की तस्वीर है.
ट्रेन में सीट को लेकर आपस में लड़ी महिलाएं
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं पहले आपस में बहस करती हैं. बात सीट की होती है, लेकिन आवाजों का स्तर देखते ही देखते इतना बढ़ जाता है कि आसपास बैठे यात्री भी चौंक जाते हैं. कुछ ही सेकंड में बहस हाथापाई में बदल जाती है. एक महिला दूसरी के बाल पकड़कर खींचती है, तो दूसरी जमीन पर गिराने की कोशिश करती है. इसके बाद कोच के अंदर थप्पड़ों की ऐसी बरसात होती है कि लोग हैरानी से यह नजारा देखते रह जाते हैं.
Kalesh b/w Two ladies inside Indian Railways over seat issuespic.twitter.com/FtQqndZXr5
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) January 31, 2026
अचानक हिंसा में बदल गई बहस
बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के बीच सीट को लेकर पहले से ही कहासुनी चल रही थी. किसी का दावा था कि सीट उसकी है, तो दूसरी महिला उसे छोड़ने को तैयार नहीं थी. धीरे-धीरे बहस इतनी बढ़ गई कि शब्दों की जगह हाथ चलने लगे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर पूरी तरह से काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. आसपास मौजूद यात्री पहले तो तमाशबीन बने रहते हैं, फिर कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में शख्स ने गंवाई जान, वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह
यूजर्स लेने लगे मजे
वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसे लोग कहीं भी शुरू हो जाते हैं. एक और यूजर ने लिखा…हर जगह सीट और कुर्सी की ही लड़ाई चल रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अरे दीदी थम जाओ, ज्यादा हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Video: अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर रील बना रहा था युवक, नीचे गिरा, सीमेंट की दीवार में दबा, दर्दनाक मौत

