सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, दिल्ली हाईकोर्ट में 152 पदों पर भर्ती; कब तक कर सकते हैं आवेदन?

aditisingh
4 Min Read


सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली हाई कोर्ट, Junior Judicial Assistant (JJA) / Restorer Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 152 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.कोर्ट में काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक प्रतिष्ठित, स्थायी और अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका माना जा रहा है.

पदों का विवरण 

इस भर्ती के तहत  कुल 152 वैकेंसी निकाली गई हैं. इनमें जनरल कैटेगरी के लिए 62 पद, ओबीसी के लिए 44 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 12 पद, एससी के लिए 20 पद और एसटी के लिए 14 पद आरक्षित किए गए हैं.

योग्यता 

कनिष्ठ न्यायिक सहायक / पुनर्स्थापनाकर्ता पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर पर इंग्लिश टाइपिंग में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए.

उम्र सीमा 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी. आवेदन करने की लिए उम्मीदवार के आयु 18 वर्ष से लेकर आयु 32 वर्ष तक निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कितना मिलेगा वेतन?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली हाई कोर्ट के Pay Level–6 के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा. इस पद पर प्रारंभिक वेतन 35,400 रुपये प्रति माह होगा, जो अधिकतम 1,12,400 रुपये प्रति माह तक हो सकता है. इसके अलावा डीए, एचआरए और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी दिया जायेगा.

आवेदन शुल्क

  • इस भर्ती के लिए सामान्य ,ओबीसी और इडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी ,एसटी  और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1300 रुपये रखा गया है. शुल्क का भुगतान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है.

आवेदन कैसे करें?

  • उम्मीदवार सबसे पहले दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये.
  • होमपेज पर JJA / Restorer Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • New Registration पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में  जानकारी भरें.
  • मांगे गए दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले प्रीव्यू ध्यान से जांच लें.
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें – किसी कंपनी में कैसे बन सकते है कंपनी सेक्रेटरी, इसके लिए कौन-सी पढ़ाई करनी होगी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *