Video: भजन की जगह ठुमके? कीर्तन में आंटी का डांस देख लोग बोले – ये पूजा है या पार्टी, वीडियो वायरल

सतीश कुमार
3 Min Read


सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने भक्ति, परंपरा और मर्यादा को लेकर नई बहस छेड़ दी है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो किसी धार्मिक कीर्तन कार्यक्रम का है, जहां आमतौर पर भगवान की स्तुति, भजन और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिलता है. लेकिन वायरल क्लिप में जो नजारा सामने आया है, उसने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक महिला, जिन्हें लोग आंटी कहकर संबोधित कर रहे हैं, कीर्तन के दौरान ऐसे अंदाज में नाचती नजर आ रही हैं कि सोशल मीडिया यूजर्स सवाल पूछने लगे हैं कि यह कीर्तन है या कोई पार्टी.

कीर्तन में अश्लील डांस करती दिखाई दीं आंटी

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में बैठी हुई हैं, सामने भगवान की प्रतिमा सजी है, फूल माला और पूजा का पूरा माहौल मौजूद है. इसी बीच एक महिला खड़ी होकर तेज म्यूजिक पर डांस करती दिखाई देती हैं. उनके डांस स्टेप्स और हावभाव कहीं से कहीं तक कीर्तन वाले लग ही नहीं रहे हैं, आंटी डांस करते हुए अश्लील डांस स्टेप्स कर रही हैं और बाकी महिलाएं भी आंटी के साथ साथ मजे मार रही हैं. अब इंटरनेट पर लोगों में गुस्सा है कि इस तरह से भगवान की मूर्ति सामने रखकर कीर्तन का मजाक बनाना कैसे धार्मिक हो सकता है.

देखते ही देखते वायरल हो गया वीडियो

यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामने आया, देखते ही देखते वायरल हो गया. फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर हजारों लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में शालीनता और मर्यादा बनाए रखना जरूरी है. उनका मानना है कि इस तरह का डांस आस्था से ज्यादा दिखावे और मनोरंजन की तरफ इशारा करता है.

यह भी पढ़ें: Video: अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर रील बना रहा था युवक, नीचे गिरा, सीमेंट की दीवार में दबा, दर्दनाक मौत

पार्टी को दे दिया कीर्तन का नाम?

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कहां का है और यह कार्यक्रम किस अवसर पर आयोजित किया गया था. लेकिन इतना तय है कि इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सोशल मीडिया के दौर में धार्मिक कार्यक्रमों की छवि किस तरह बदलती जा रही है. वीडियो में जिस तरह का डांस किया जा रहा है उसे कीर्तन का नाम देना किसी भी तरह से ठीक नहीं लग रहा है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में शख्स ने गंवाई जान, वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment