Raebareli News : तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, 09 बच्चे घायल;

aditisingh
1 Min Read

Raebareli News । यूपी के रायबरेली में शनिवार की शाम तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 9 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

हादसा महराजगंज थाना क्षेत्र में हैदरगढ़ मार्ग पर कुबना पुल के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

मौके पर अफरातफरी का माहौल

बताया गया कि स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बचाव कार्य में मदद की। पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालक की पहचान की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *