जनवरी 2026 में Kia India की बिक्री 10.3% बढ़ी, Seltos की सफलता

aditisingh
3 Min Read

Kia India ने जनवरी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 27,603 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है. ये आंकड़ा पिछले साल जनवरी 2025 की 25,025 यूनिट्स की तुलना में 10.3% की सालाना वृद्धि (YoY growth) को दर्शाता है. महीने-दर-महीने (MoM) आधार पर देखें, तो दिसंबर 2025 की 18,659 यूनिट्स से 47.9% की मजबूत बढ़ोतरी हुई है, जो साल के अंत में आई मंदी के बाद मजबूत रिकवरी का संकेत देती है.

इस सफलता का मुख्य कारण New Kia Seltos को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया है. नई सेल्टोस हाल ही में लॉन्च हुई थी. इसने ग्राहकों का दिल जीत लिया है. ये मिड-साइज SUV सेगमेंट में मजबूत स्थिति रखती है और किआ की घरेलू बिक्री में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है. नई सेल्टोस में मॉडर्न डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स, एडवांस इंजन ऑप्शन और बेहतर टेक्नोलॉजी जैसे 30-इंच डैशबोर्ड डिस्प्ले और ADAS जैसे फीचर्स शामिल हैं.

Seltos के साथ Sonet की मांग

सेल्टॉस के अलावा सोनेट भी कंपनी की बिक्री में अहम भूमिका निभा रही है. दोनों मॉडल मिलकर किआ की कुल वॉल्यूम का बड़ा हिस्सा कवर करते हैं. सोनेट ने हाल ही में 5 लाख यूनिट्स की घरेलू बिक्री का माइलस्टोन पार किया है, जो ब्रांड की मजबूती दिखाता है. किआ इंडिया के पोर्टफोलियो में कारेंस क्लेविस और क्लेविस EV जैसे मॉडल भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे कंपनी का बैलेंस्ड ग्रोथ सुनिश्चित हो रहा है.

कंपनी का बड़ा नेटवर्क

किआ इंडिया के पास अब देशभर में 841 टचपॉइंट्स हैं, जो 376 शहरों में फैले हुए हैं. कंपनी का कहना है कि नई सेल्टोस को मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया, सोनेट की स्थिर मांग और अन्य मॉडलों की लोकप्रियता से पोर्टफोलियो की ताकत साबित होती है. जनवरी 2026 की ये बिक्री 2026 के लिए सकारात्मक शुरुआत है, जहां किया डबल-डिजिट ग्रोथ का लक्ष्य रख रही है.

नई सेल्टोस की सफलता से पता चलता है कि भारतीय ग्राहक प्रीमियम फीचर्स, अच्छी बिल्ड क्वालिटी और आकर्षक डिजाइन वाली कारों को प्राथमिकता दे रहे हैं. किआ इंडिया ने अपनी रणनीति से SUV सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाई है और ये ट्रेंड आगे भी जारी रहने की उम्मीद है. कुल मिलाकर, जनवरी 2026 की बिक्री किया के लिए बेहतर रही है.

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment