चीन से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक शख्स ने बेकार सिमों से खुद को लखपति बना लिया. जी हां, चीन के इस व्यक्ति ने घर में बेकार पड़ी सिमों से 191 ग्राम सोना निकालने का दावा किया है जिसकी कीमत करीब 32 लाख रुपये है. इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद अब हर कोई हैरान है और सिम से सोना निकालने की होड़ भी इंटरनेट पर मच गई है.
सिम से निकला 191 ग्राम सोना
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कियाओ के नाम से मशहूर एक व्यक्ति लखपति बन गया है जो कि चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के हुइझोउ शहर का रहने वाला है. वीडियो में दिखाया गया है कि ये शख्स एक सिम कार्ड को रासायनिक बैरल में डुबो रहा है और सोने को निकालने के लिए तरह तरह के जतन कर रहा है. बताया जा रहा है कि सिम से निकले मटेरियल को छानने और गर्म करने के बाद आखिर में शख्स को 191 ग्राम सोना प्राप्त हुआ है जिसकी कीमत लगभग 2 लाख युआन है लगभग 26 से 27 लाख रुपये के बीच है.
मार्केट में बढ़ी पुरानी सिम की डिमांड
चाओ के वीडियो सामने आने के बाद सेकंड हैंड मार्केट में एक अजीब सा ट्रेंड देखने को मिल रहा है. चीन में कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और लोकल मार्केट्स पर पुराने सिम कार्ड और बैंक कार्ड अचानक महंगे दामों पर बिकने लगे हैं और वजह साफ है. लोगों को लगने लगा है कि इन कार्ड्स से सोना निकाला जा सकता है और यह अमीर बनने का कोई आसान रास्ता हो सकता है.
यूजर्स भी रह गए हैरान
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को अब तक 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…सारा काम छोड़कर अभी सिम खरीदने जा रहा हूं. एक और यूजर ने लिखा…माहौल बनाया जा रहा है, ऐसा कुछ नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वाकई में, किस्मत हो तो ऐसी हो वरना न हो.

