2026 Tata Punch और Maruti Fronx दोनों ही इंडियन मार्केट के सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में काफी बेहतर विकल्प हैं. Tata Punch के अंदर हाल ही में फेसलिफ्ट अपडेट आया है, जिसमें नया टर्बो इंजन, ज्यादा फीचर्स और मजबूत सेफ्टी शामिल है, जबकि Maruti Fronx क्रॉसओवर स्टाइल के साथ स्पोर्टी लुक और बेहतर माइलेज देती है. आइए इनकी डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और परफॉर्मेंस संबंधी डिटेल पर नजर डालते हैं.
2026 Tata Punch vs Maruti Fronx: नई पंच में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, नई LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, कनेक्टेड LED टेल लैंप्स और बोल्ड SUV क्लैडिंग मिलती है. ये हाई ग्राउंड क्लियरेंस (193 mm) के साथ टॉल-बॉय स्टांस देती है, जो भारतीय सड़कों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. बंपर और व्हील आर्च मजबूत लुक देते हैं.
दूसरी ओर, Maruti Fronx क्रॉसओवर स्टाइल में है. लंबा, स्लोपी रूफलाइन, स्पोर्टी फ्रंट और रियर डिजाइन के साथ ये ज्यादा मॉडर्न और युवा अपील वाली लगती है. हालांकि ग्राउंड क्लियरेंस कम (190 mm के आसपास) है. Punch का रोड प्रेजेंस ज्यादा SUV जैसा है, जबकि Fronx कार जैसा फील देता है. Punch का डिजाइन ज्यादा रग्ड और प्रैक्टिकल लगता है.
इंटीरियर (Interior)
नई पंच का इंटीरियर प्रीमियम हो गया है. इसमें 10.25-इंच बड़ा टचस्क्रीन, 7-इंच TFT डिजिटल क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीट्स (कुछ वेरिएंट में), हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और बेहतर मैटेरियल क्वालिटी है. स्पेस अच्छा है, लेकिन रियर में हेडरूम और लेग रूम Fronx से थोड़ा कम लग सकता है. बूट स्पेस 366 लीटर है.
Fronx का इंटीरियर ज्यादा स्पेसियस और प्रीमियम फील देता है. लंबा केबिन, बेहतर रियर लेग रूम, हेड-अप डिस्प्ले (HUD) और कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसे फीचर्स हैं. बूट स्पेस 308 लीटर है, लेकिन फोल्डेबल सीट्स से ज्यादा उपयोगी बन जाता है. Fronx का केबिन ज्यादा रिफाइंड और फैमिली-फ्रेंडली लगता है.
फीचर्स (Features)
दोनों कारें फीचर-रिच हैं. 2026 Tata Punch में 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एप्पल कारप्ले, सनरूफ, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, JBL ऑडियो, क्रूज कंट्रोल और वॉयस कमांड्स मिलते हैं. Maruti Fronx में हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा (टॉप वेरिएंट), सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, Arkamys साउंड सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक है.
सेफ्टी (Safety)
इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ESP, iTPMS, हिल होल्ड, 360-डिग्री कैमरा, 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग (एडल्ट और चाइल्ड दोनों) और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर है. Tata की सेफ्टी इमेज बहुत मजबूत है. Fronx में भी 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP और 360-डिग्री कैमरा मिलता है, लेकिन NCAP रेटिंग 4-स्टार के आसपास है. Punch सेफ्टी में क्लियर विनर है, खासकर फैमिली यूजर्स के लिए ये बेहतर है.
इंजन और परफॉर्मेंस
2026 Tata Punch 2026 में तीन इंजन ऑप्शन हैं. इसमें पहला 1.2L NA पेट्रोल (88 PS, 115 Nm), नया 1.2L टर्बो पेट्रोल (120 PS, 170 Nm) और CNG (73 PS, लेकिन AMT ऑप्शन) विकल्प है. वहीं, Fronx में 1.2L NA पेट्रोल (89-90 PS, 113 Nm), 1.0L टर्बो पेट्रोल (100 PS, 148 Nm) और CNG ऑप्शन भी उपलब्ध है.
कौन बेहतर: अगर आप सेफ्टी, रग्ड SUV लुक, हाई ग्राउंड क्लियरेंस और पावरफुल टर्बो परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो 2026 Tata Punch बेहतर चॉइस है. खासकर फैमिली और सेफ्टी-कॉन्शस बायर्स के लिए ये बेहतर ऑप्शन हो सकती है. अगर स्पोर्टी डिजाइन, ज्यादा स्पेस, रिफाइंड ड्राइविंग और बेहतर माइलेज चाहिए, तो Maruti Fronx चुनें. सर्विस नेटवर्क और रिसेल वैल्यू में भी Maruti आगे है.

