सिंगापुर जाने का बना रहे हैं प्लान तो पढ़ लें ये खबर, बदल गया है ये नियम

aditisingh
4 Min Read


Singapore Border Security Update: अगर आप 2026 में सिंगापुर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. खासतौर पर भारतीय यात्रियों को अब पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी, क्योंकि सिंगापुर ने एक नया ‘नो बोर्डिंग रूल’ लागू कर दिया है. इस नियम के तहत यात्री को फ्लाइट में चढ़ने से पहले ही रोका जा सकता है. दरअसल, सिंगापुर की इमिग्रेशन एंड चेकपॉइंट्स अथॉरिटी (ICA) ने 30 जनवरी 2026 से नो- बोर्डिंग डायरेक्टिव को लागू करना शुरू कर दिया है. इसके तहत चांगी और सेलेटार एयरपोर्ट पर आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के लिए प्री-डिपार्चर जांच अनिवार्य कर दी गई है. यानी अब इमिग्रेशन की जांच सिर्फ सिंगापुर पहुंचने के बाद नहीं, बल्कि उड़ान से पहले ही हो जाएगी.

क्या है नया नियम?

इस नए नियम में यात्रियों की जानकारी फ्लाइट मैनिफेस्ट और एसजी अराइवल कार्ड के जरिए पहले ही जांची जाएगी. अगर किसी यात्री को अयोग्य या प्रवेश के लिए प्रतिबंधित पाया जाता है, तो एयरलाइन को सीधे ‘नो बोर्डिंग’ का निर्देश भेज दिया जाएगा. इसके बाद एयरलाइन उस यात्री को फ्लाइट में बैठने की अनुमति नहीं देगी. इतना ही नहीं, कुछ यात्रियों के लिए चेक-इन के दौरान अतिरिक्त जांच भी की जा सकती है. इसमें यह देखा जाएगा कि यात्री के पास वैध वीजा है या नहीं, पासपोर्ट की वैधता सही है या नहीं, और एसजी अराइवल कार्ड  सही तरीके से भरा गया है या नहीं.

किन यात्रियों को रोका जा सकता है?

  • जिनके पास वैध सिंगापुर वीजा नहीं है
  • जिनके पासपोर्ट की वैधता छह महीने से कम है
  • जिन्होंने एसजी अराइवल कार्ड  जमा नहीं किया है या गलत जानकारी दी है
  • जिन पर पहले से इमिग्रेशन या सुरक्षा से जुड़े निगेटिव रिकॉर्ड मौजूद हैं

पहले क्या थे नियम?

पहले ऐसे यात्रियों को सिंगापुर पहुंचने के बाद इमिग्रेशन काउंटर पर रोका जाता था. लेकिन अब यह प्रक्रिया फ्लाइट से पहले ही पूरी कर ली जाएगी, ताकि केवल योग्य यात्रियों को ही सिंगापुर आने की अनुमति मिले. इस नियम का उल्लंघन करने वाली एयरलाइंस पर सिंगापुर सरकार 10,000 सिंगापुर डॉलर तक का जुर्माना लगा सकती है. वहीं, नियम तोड़ने वाले एयरलाइन स्टाफ पर भी कार्रवाई हो सकती है.

अगर बोर्डिंग से रोक दिया जाए तो क्या करें?

बोर्डिंग से इनकार का मतलब यह नहीं है कि यात्री पर हमेशा के लिए सिंगापुर आने पर रोक लग गई है. ऐसे यात्री आईसीए के फीडबैक चैनल के जरिए संपर्क कर सकते हैं और अपनी एंट्री के लिए क्लियरेंस मांग सकते हैं. इसलिए अगर आप सिंगापुर की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो फ्लाइट से पहले सभी दस्तावेज, वीजा और एसजी अराइवल कार्ड की जांच जरूर कर लें, ताकि आखिरी समय पर कोई परेशानी न हो.

इसे भी पढ़ें- राष्ट्रपति भवन को अंदर से देखने का बना रहे प्लान, जानें कैसे होगी बुकिंग और कहां मिलेगा टिकट?



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.