Adani Stocks : अमेरिका और भारत के बीच हुए ट्रेड डील के बाद मंगलवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों ने लंबी छलांग लगाई. इनमें 2-11 परसेंट तक का उछाल आया. इसके चलते निवेशकों का कंपनी के शेयरों पर भरोसा बढ़ा. इसी तेजी के साथ अडानी ग्रुप का टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन एक ही सेशन में करीब 1.06 लाख करोड़ तक बढ़ गया.
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने कहा कि अडानी ग्रुप इस ट्रेड डील के मुख्य लाभार्थियों में से एक है. मंगलवार की ये तेजी बुधवार को भी बनी रही. इस दौरान अडानी ग्रुप की सभी लिस्टेड कंपनियों के स्टॉक्स सेशन के दौरान ऊपर ट्रेड कर रहे थे. अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील के चलते अडानी ग्रुप की कंपनियों को काफी फायदा पहुंचा है. मंगलवार के साथ-साथ बुधवार को भी अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखी गई.
- बुधवार को अडानी पावर के शेयर 8.13 परसेंट या 11.67 रुपये चढ़कर 155.29 रुपये पर बंद हुए.
- अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयर की कीमत 2.42 परसेंट की तेजी के साथ 567.90 रुपये पर बंद हुई.
- NSE पर NDTV के शेयर की कीमत 8.31 परसेंट की उछाल के साथ 90.22 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुई.
- अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 25.60 रुपये या 1.16 परसेंट की बढ़त के साथ 2,228.20 रुपये पर बंद हुए.
- ACC लिमिटेड के शेयर 1.39 परसेंट चढ़कर 1,692.10 रुपये पर बंद हुए.
- अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर की कीमत 2.40 परसेंट बढ़कर 954.45 रुपये पर बंद हुई.
- अंबुजा सीमेंट के शेयर 8.70 रुपये या 1.65 परसेंट बढ़कर 536.95 रुपये पर बंद हुए.
- अडानी टोटल गैस 7.5 बढ़कर 558 पर पहुंच गया, लेकिन बाद में 4 परसेंट की बढ़त के साथ 542.35 पर बंद हुआ.
- AWL एग्री बिजनेस के शेयर 1 परसेंट की बढ़त के साथ 215.12 पर पहुंच गए. दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में इसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के 410.93 करोड़ रुपये के मुकाबले 34.5 परसेंट घटकर 269.03 करोड़ रह गया.
अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकार टेंशन कम होने के बीच अडानी ग्रुप की कंपनियों में तेजी आई क्योंकि इससे निवेशकों को इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और कैपिटल-इंटेंसिव स्टॉक्स में निवेश करने का बढ़ावा मिला.
