2026 Hyundai i20 ने अपडेट प्राइस के साथ इंडियन ऑटो मार्केट में एंट्री मारी है. हुंडई अपनी इस प्रीमियम हैचबैक को अब मात्र ₹5.99 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बेचेगी. नए एंट्री-लेवल Era वेरिएंट के साथ-साथ Magna Executive और Magna वेरिएंट्स की कीमतों में कटौती की गई है.
डिजाइन डिटेल
Hyundai i20 का डिजाइन स्पोर्टी और प्रीमियम है. फ्रंट में कैस्केडिंग ग्रिल, शार्प LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और स्किड प्लेट्स दिए गए हैं, जो इसे आक्रामक लुक देते हैं. साइड प्रोफाइल में बॉडी-कलर्ड ORVMs, डोर हैंडल्स और अलॉय व्हील्स नजर आते हैं. रियर में LED टेललाइट्स, रिफ्लेक्टर्स और स्पॉइलर इसे मॉडर्न टच देते हैं. ओवरऑल ये 3995mm लंबी, 1775mm चौड़ी और 1505mm ऊंची है.
इंटीरियर डिटेल
Hyundai i20 का केबिन प्रीमियम और यूजर-फ्रेंडली है. डैशबोर्ड पर हाई-क्वालिटी मैटेरियल्स, सॉफ्ट-टच सरफेस और अच्छी फिट-फिनिश मिलती है. फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम इसे टेक-सेवी बनाते हैं. सीट्स कम्फर्टेबल हैं, अच्छा लेग रूम और हेडरूम मिलता है. रियर में AC वेंट्स (टॉप वैरिएंट्स में), USB चार्जिंग पॉइंट्स और स्टोरेज स्पेस भरपूर हैं. फ्रंट आर्मरेस्ट, सनरूफ और बॉस प्रीमियम 7-स्पीकर ऑडियो सिस्टम यात्रा को एंजॉयेबल बनाते हैं.
फीचर्स और सेफ्टी
इसके बेस Era वेरिएंट में भी 6 एयरबैग्स, डिजिटल क्लस्टर, टाइप-C USB चार्जिंग, टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग और बॉडी-कलर्ड एक्सटीरियर पार्ट्स मिलते हैं. हाइयर वेरिएंट्स में वायरलेस चार्जिंग, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, TPMS, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले और सनरूफ जैसे फीचर्स हैं.
सेफ्टी में i20 मजबूत है. पूरे रेंज में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. इसे ABS with EBD, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), रियर पार्किंग सेंसर्स, रिवर्सिंग कैमरा, TPMS और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. हाइयर वेरिएंट्स में और भी एडवांस्ड सेफ्टी एलिमेंट्स हैं. ये फैमिली हैचबैक के लिए सेफ ऑप्शन है.
इंजन और माइलेज
i20 में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 82-87 bhp पावर और 114-115 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन्स में 5-स्पीड मैनुअल और iVT (CVT) ऑटोमैटिक शामिल हैं. ये स्मूद परफॉर्मेंस देता है, शहर और हाईवे दोनों के लिए सूटेबल है. ARAI माइलेज 16 kmpl (मैनुअल बेस) से 20 kmpl (IVT टॉप) तक है.

