Video: ट्रैक पर रखे थे लकड़ी के लट्ठे, ट्रेन से टकराकर महिला के सिर में लगे, मंजर देख सहम गए लोग

सतीश कुमार
3 Min Read

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिहार के पहाड़पुर इलाके का एक दिल दहला देने वाला दृश्य दिखाई दे रहा है. वीडियो के मुताबिक एक महिला रेलवे ट्रैक पर खड़ी नजर आती है, जो दूसरी ओर जाने के लिए ट्रैक पार कर रही थी. तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेन आ जाती है. रेलवे ट्रैक के बीच रखे लकड़ी के लट्ठों से ट्रेन टकराती है, और एक लट्ठा महिला की ओर गिरता है. इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो जाती है.

बताया गया कि पहाड़पुर स्टेशन से एक यात्री ट्रेन पर अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन और अनलोडिंग की जा रही थी. ट्रैक के बीच रखे गए लकड़ी के लट्ठों से ट्रेन के टकराने की वजह से यह हादसा हुआ. यह पूरी घटना रेलवे विभाग की लापरवाही और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की ओर इशारा करती है.

कैसे हुई यह घटना?

महिला जैसे ही रेलवे ट्रैक के उस पार जाने के लिए आगे बढ़ी, उसी समय विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रेन गुजर रही थी. ट्रैक पर रखी लकड़ी के लट्ठों से ट्रेन टकराई और एक लट्ठा महिला की ओर जा गिरा. घटना इतनी अचानक हुई कि महिला को कोई समय नहीं मिला बचाव के लिए. स्थानीय लोगों और यात्रियों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

RPF कहां है?

सोशल मीडिया पर इस घटना पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, “एक यात्री ट्रेन और फिर रेलवे ट्रैक पर इतने सारे लकड़ी के लट्ठे दिखाते हैं कि भ्रष्टाचार कितना भयानक है.” वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया, “RPF कहां है? ये कैसे अनुमति दे रहा है…”. एक अन्य ने टिप्पणी की, “यह तो प्लेटफॉर्म पर भी किसी को लग सकता था… फालतू का लग जाता जिसकी गलती भी नहीं.”

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.