पेट्रोल पंप पर मिलते हैं दो तरह के पेट्रोल, दूसरा होता है 8-10 रुपए महंगा, जानें दोनों का अंतर

सतीश कुमार
3 Min Read

आर्या झा/मधुबनी: बाइक या कार में पेट्रोल भराने के लिए आमतौर पर लोग या तो बताते हैं कि उन्हें कितने लीटर पेट्रोल भराना है या फिर कितने रुपये का पेट्रोल भराना है. उतना ही तेल पेट्रोल पंप का कर्मचारी आपके वाहन में भर देता है. कई पेट्रोल पंप पर दो तरह का पेट्रोल मिलता है. इनमें एक तो साधारण पेट्रोल हो गया और दूसरा होता है पावर वाला पेट्रोल. दोनों पेट्रोल में क्या अंतर है. क्या गाड़ी की परफॉर्मेंस और उसके इंजन पर भी अलग-अलग पेट्रोल का अलग-अलग असर पड़ता है. दोनों में कौन सा बेहतर होता है. इस बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं.

एक ही पंप पर दो तरह के पेट्रोल
दोनों ही तरह के पेट्रोल एक ही पेट्रोल पंप पर मिलते हैं. पावर पेट्रोल थोड़ा महंगा होता है. हालांकि, यह पूरी तरह से ग्राहक पर निर्भर करता है कि उन्हें अपने वाहन में कौन सा पेट्रोल भराना है. लेकिन अब दो तरह का पेट्रोल है तो दोनों की अपनी खासियत और कमियां होंगी. जानकारों का कहना है कि अगर 200 सीसी से ऊपर की बाइक या कार है तो आपको स्पीड पेट्रोल ही डालना चाहिए. नॉर्मल पेट्रोल में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन, पावर पेट्रोल से गाड़ी के इंजन में और ज्यादा स्मूदनेस रहती है. इससे आपका वाहन और हल्का और बेहतरीन चलता है.

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए लोकल 18 ने भारत पेट्रोलियम के तहत चलने वाले एक पेट्रोल पंप के मैनेजर संजय झा से बात की. उन्होंने बताया कि लगभग हर पेट्रोल पंप पर दो तरह का पेट्रोल होता है. एक नॉर्मल और एक स्पीड पेट्रोल जिसे पावर पेट्रोल भी कहते हैं. पावर पेट्रोल अच्छा माना जाता है. इसमें आक्टेन की मात्रा अधिक होती है और इसमें प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है. यह वाहन के इंजन, टूल्स और पार्ट्स के लिए भी अच्छा है. अगर आप स्पीड पेट्रोल या पावर पेट्रोल इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसका असर भी दिखेगा. आपकी गाड़ी स्मूद चलेगी. इंजन पर असर नहीं पड़ेगा. गाड़ी की कंडीशन अच्छी रहेगी और जब भी आप एक्सीलेटर लेंगे तो आपको खुद फ्री और हल्का महसूस होगा. स्पीड पेट्रोल की कीमत नॉर्मल पेट्रोल से 8 से ₹10 एक्स्ट्रा होती है.

कुछ लोग कभी नॉर्मल पेट्रोल डलवाते हैं तो कभी पावर पेट्रोल इस्तेमाल करते हैं. इससे लोगों को भ्रम होता है कि उनके इंजन को कोई दिक्कत तो नहीं होगी. तो जान लीजिए दोनों ही पेट्रोल में कोई दिक्कत नहीं है. एक ही वाहन में आप कभी कोई भी पेट्रोल डला सकते हैं.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.