17.44 KM माइलेज, सनरूफ और ADAS! ये है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, शुरुआती कीमत मात्र ₹7.31 लाख

सतीश कुमार
4 Min Read


Tata Nexon ने एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा है. काफी लंबे समय तक देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही नेक्सॉन ने साल 2026 की शुरुआत में एक बार फिर ये ताज अपने पास ले लिया है. Tata Motors ने कुछ दिन पहले ही सेल्स रिपोर्ट जारी की है, जिसमें देखा जा सकता है कि नेक्सॉन ने सेल के मामले में Maruti Dzire और Hyundai Creta को भी पीछे छोड़ दिया है.

आंकड़ों की बात करें, तो पिछले महीने Tata Nexon की कुल 23,365 यूनिट सेल की गई हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बेची गई नेक्सॉन की कुल 15,397 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 52 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. इस तरह नेक्सॉन ने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV के साथ-साथ Best Selling Car का खिताब भी अपने पास रखा है.आइए, इसकी कीमत और खासियत पर नजर डालते हैं.

प्राइस और वेरिएंट डिटेल

टाटा नेक्सन अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, शानदार सेफ्टी और मॉडर्न फीचर्स के लिए जानी जाती है. इंडियन मार्केट में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.31 लाख से शुरू होकर ₹14.15 लाख तक जाती है. दिल्ली में ऑन-रोड प्राइस लगभग ₹8.5 लाख से ₹16.7 लाख तक हो सकती है, जो शहर, वेरिएंट और ऑफर्स पर निर्भर करता है. नेक्सन कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसमें Smart, Pure, Creative और Fearless शामिल है. इसे CNG, पेट्रोल और डीजल ऑप्शन में बेचा जाता है.

डिजाइन और इंटीरियर

टाटा नेक्सन का लुक बहुत बोल्ड और आकर्षक है. इसमें LED हेडलाइट्स, DRLs, एंड-टू-एंड LED टेललाइट्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स और मस्कुलर बॉडी लाइन्स हैं. फेसलिफ्ट मॉडल में ग्रिल और बंपर अपडेटेड हैं, जो इसे प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देते हैं. कलर्स में कई ऑप्शन जैसे Pure Grey, Daytona Grey, Flame Red आदि उपलब्ध हैं, साथ ही Dark एडिशन में ऑल-ब्लैक थीम मिलती है.

केबिन भी काफी प्रीमियम और स्पेसियस है.इसमें हाई-क्वालिटी मैटेरियल्स, वेंटिलेटेड सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है. 10.25-इंच हार्मन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम Android Auto और Apple CarPlay के साथ आता है. IRA 2.0 कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे सेगमेंट में लीडर बनाते हैं. रियर सीट्स आरामदायक हैं और 382 लीटर बूट स्पेस परिवार के लिए पर्याप्त है.

फीचर्स और सेफ्टी

10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर, 360 डिग्री कैमरा, वॉइस कमांड, GPS नेविगेशन, ड्राइव मोड्स और ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स टॉप वेरिएंट्स में मिलते हैं. पावर विंडोज, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील स्टैंडर्ड हैं.

ये 5-स्टार BNCAP रेटिंग वाली सबसे सुरक्षित कारों में से एक है. सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ABS के सथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, TPMS और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स स्टैंडर्ड हैं. ADAS फीचर्स जैसे लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग टॉप मॉडल्स में उपलब्ध हैं.

इंजन और माइलेज

इंजन ऑप्शन में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (118 bhp, 170 Nm) और 1.5-लीटर टर्बो डीजल (113-115 bhp, 260 Nm) हैं. ट्रांसमिशन में 5/6-स्पीड मैनुअल, AMT और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक उपलब्ध हैं. CNG वेरिएंट भी (99 bhp) इसे खरीदा जा सकता है. ARAI के अनुसार पेट्रोल में 17-17.44 kmpl, डीजल में 23-24.08 kmpl और CNG में 17.44 km/kg है.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.