Mithun Weekly Rashifal 2026: मिथुन राशि के लिए उपलब्धियों वाला सप्ताह, किस्मत देगी जोरदार साथ

सतीश कुमार
3 Min Read


Mithun Weekly Horoscope 2026 (1 to 7 February): फरवरी 2026 महीने का पहला सप्ताह 1 से 7 फरवरी का समय मिथुन राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. मिथुन राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Mithun Saptahik Rashifal)

मिथुन राशि के जातक अपने जीवन में जिन अवसरों को पाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं, इस सप्ताह उन्हें उनकी प्राप्ति हो सकती है. यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह फलदायी सिद्ध हो सकता है. घर और बाहर दोनों ही जगह आपके कामकाज और निर्णयों की सराहना होगी. आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करते हुए उच्च पद एवं मान-सम्मान अर्जित करेंगे.

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध अत्यंत शुभ रहेगा. आपके पराक्रम और लोकप्रियता में वृद्धि होगी. सप्ताह के मध्य का समय कुछ अधिक व्यस्तता लिए रह सकता है. इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है.

व्यापारिक लाभ की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध अत्यंत शुभ रहने वाला है. इस दौरान आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं. छात्र वर्ग का मन पढ़ाई में लगेगा और अध्ययन में एकाग्रता बनी रहेगी. परीक्षा या प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिलेगी.

प्रेम संबंधों में गहराई आएगी. लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी. इस सप्ताह किसी वरिष्ठ पारिवारिक सदस्य का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है. पैतृक संपत्ति की प्राप्ति की संभावना भी बन रही है. आपसी विश्वास और समझ बढ़ने से रिश्तों में और मजबूती महसूस होगी. छोटी-छोटी खुशियां और साथ बिताए पल आपके रिश्ते को और खास बना सकते हैं.

मिथुन राशि के लिए उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Vrishabh Weekly Rashifal 2026: वृषभ राशि वालों के विरोधी होंगे परास्त, अचानक बनेगा धन योग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.