Meen Weekly Rashifal 2026 (8 to 14 February): फरवरी 2026 महीने का दूसरा सप्ताह 8 से 14 फरवरी का समय मीन राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. मीन राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.
मीन साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और कारोबार में आंशिक सुधार का संकेत दे रहा है. सप्ताह की शुरुआत में आपको लगेगा कि परिस्थितियां पहले जैसी ही बनी हुई हैं, लेकिन जैसे-जैसे सप्ताह मध्य की ओर बढ़ेगा, चीजें धीरे-धीरे आपकी योजना और मेहनत के अनुसार बदलती हुई नजर आएंगी. इस दौरान आप पहले की अपेक्षा अधिक जोश और आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करते हुए सफल होंगे.
सप्ताह के मध्य का समय नौकरीपेशा जातकों के लिए शुभ रहने वाला है. कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई बड़ी दिक्कत दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे. इस दौरान सीनियर और जूनियर दोनों ही आपकी मदद करते हुए नजर आएंगे, जिससे कामकाज में आसानी होगी और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
सप्ताह का उत्तरार्ध व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है. बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए आपको प्रतियोगियों के साथ कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है. आर्थिक दृष्टि से यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. अनावश्यक खर्च होने के कारण मन खिन्न रह सकता है. इस दौरान अपने पैसों और निवेश पर विशेष ध्यान रखें.
रिश्तों और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण रहेगा. स्वजनों की छोटी-छोटी बातों या गलत व्यवहार की अनदेखी करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखें, अन्यथा झूठ पकड़ जाने पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं और इच्छाओं का सम्मान करना आवश्यक है.
उपाय: मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए नियमित रूप से नारायण कवच का पाठ करें।
ये भी पढ़ें: Kumbh Weekly Rashifal 2026: कुंभ राशि को मिलेगा किस्मत का जोरदार साथ, खुशियों से चमकेगा पूरा सप्ताह
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

