Should I Give My Ex Flowers On Valentine’s Day: हर साल फरवरी आते ही कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या अपने एक्स को फूल भेजना ठीक रहेगा? ज्यादातर रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि आमतौर पर इसका जवाब “नहीं” होता है. ब्रेकअप के बाद इस तरह का जेस्चर सामने वाले को कन्फ्यूज कर सकता है, पुरानी भावनाओं को फिर से जगा सकता है या गलत संकेत दे सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि अगर आपका मन फूल भेजने के लिए कहता है, तो आपको क्या करना चाहिए.
प्यार और रोमांस का पल
वैलेंटाइन डे को प्यार और रोमांस से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में गुलाब, खासकर लाल गुलाब, सीधे तौर पर प्रेम का इजहार माने जाते हैं. जब ये फूल किसी एक्स की तरफ से आते हैं, तो उनका मतलब साफ नहीं रह जाता. सामने वाला यह सोच सकता है कि आप दोबारा रिश्ता चाहते हैं या फिर अब भी भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं. भले ही आपकी नीयत सिर्फ शालीनता या क्लोजर की हो, लेकिन संदेश अक्सर उम्मीदें पैदा कर देता है.
साइकोलॉजिस्ट इसे “ब्रेडक्रंबिंग” भी कहते हैं. यानी बिना किसी साफ इरादे के ऐसे संकेत देना, जो दूसरे को उम्मीद में डाल दें. यह सामने वाले की हीलिंग प्रोसेस को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए खुद से एक ईमानदार सवाल पूछना जरूरी है कि क्या आप यह उनके लिए कर रहे हैं या अपने मन का बोझ हल्का करने के लिए?. साइकोलॉजिकल मामलों पर जानकारी देने वाली वेबसाइट Psychologytoday के अनुसार, एक्स को गिफ्ट देना नहीं चाहिए, क्योंकि ऐसे तोहफे अक्सर सुलह नहीं बल्कि दर्द, गुस्सा और गलतफहमी को और बढ़ा देते हैं.
कब नहीं माना जाता है गलत कदम
हालांकि कुछ खास हालातों में यह कदम गलत नहीं माना जाता. अगर आप दोनों पहले से बातचीत में हैं और दोबारा साथ आने की कोशिश कर रहे हैं, तो एक सिंपल जेस्चर आपकी सच्चाई दिखा सकता है. अगर ब्रेकअप दोस्ताना रहा हो और सीमाएं साफ हों, तो गैर-रोमांटिक फूलों के साथ दोस्ती का संदेश दिया जा सकता है. वहीं अगर मकसद सिर्फ क्लोजर है, तो वैलेंटाइन डे जैसे भावनात्मक दिन के बजाय किसी सामान्य दिन एक सादा मैसेज ज्यादा बेहतर रहता है.
सोशल मीडिया और समाज भी दबाव बनाते हैं. चारों तरफ कपल्स के फूल, गिफ्ट और डिनर की तस्वीरें देखकर लोग भावुक फैसले ले लेते हैं. लेकिन हर ट्रेंड को फॉलो करना जरूरी नहीं, खासकर तब जब बात मेंटल पीस शांति की हो.
क्या फूल भेजना चाहिए या नहीं
आखिर में सवाल यही है क्या आपको एक्स को फूल भेजने चाहिए? अगर दोनों की समझ साफ है और आप जानते हैं कि सामने वाला इसे सही तरह से लेगा, तभी यह कदम उठाएं. वरना बेहतर है आगे बढ़ना सीखें. और हां, अगर दिल बहुत भारी लग रहा हो, तो खुद के लिए फूल खरीद लेने में भी कोई बुराई नहीं आप भी उतने ही केयर के हकदार हैं.
इसे भी पढ़ें- Rose Day 2026: प्यार में क्या कहता है गुलाब का रंग? जान लें हर रंग के गुलाब रोज का मतलब

