Singh February Rashifal 2026: सिंह फरवरी राशिफल, पुराने क्लाइंट की समस्या फिर आएगी, शॉर्टकट से बचें

सतीश कुमार
11 Min Read


बिजनस एंड वेल्थ

  1. 03 फरवरीसेबुध सप्तम भाव में रहते गुरू से नवम-पंचम सम्बध रहने से अगर आप व्यापार कर रहे हो, तो आप आपके कॉम्पटीटर से आगे रहेगे. बाजार में तुम्हारी अलग पहचान बनेगी. नए कस्टमर आएंगे, पुराने कस्टमर तुम पर भरोसा करेंगे. छोटे काम भी बड़े परिणाम ला सकते हैं.
  2. 12 फरवरी तक सूर्य षष्ठ भाव में रहते सप्तम भाव से पापकर्त्तरी दोष रहने से बड़े फैसले जल्दबाजी में मत लेना. एक गलत निर्णय पूरा प्रॉफिट, लॉस में बदल सकता है. आत्मविश्वास तो राखो पर ओवरकॉन्फिडेंट मत करो. समझदारी यही है कि सोच समझकर काम करो.
  3. 13 फरवरी से सप्तम भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहने से बिजनेस पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है. तुम कुछ बोलोगे, वो कुछ और समझ जाएगा. पुराने पार्टनरशिप के इश्यु फिर से उभर सकते हैं. ईमेल या संदेशों में गलतियां हो सकती हैं.
  4. आपकीराशि में विराजित केतु की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से नए निवेश के मौके मिलेंगे, लेकिन रिस्क भी साथ में आएगा. साझा धन के मामले जटिल हो सकते हैं. इस समय का गोल्डन रूल है कि हर अग्रिमेंट लिखित में रखो और संपत्ति के मामलों में विशेष ध्यान दें.
  5. 05 फरवरी से सप्तम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहने से बिजनस में प्रॉफिट कनेक्शन की एनर्जी देगा. मतलब नए कस्टमर मिलेंगे, आये के नए स्त्रोत खुलेंगे.
  6. 22 फरवरीतकमंगल षष्ठ भाव में रहते सातवीं दृष्टि द्वादश भाव पर होने से विदेशी क्लाइंट्स मिल सकते हैं, ऑनलाइन बिजनेस तेजी से बढ़ सकता है.
  7. एकादशभाव में विराजित गुरू की नौवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से इस समय जल्द पैसा कमाने की स्कीम आकर्षित कर सकते हैं. जल्दी पैसा कमाओ वाली स्कीम दिख सकती हैं लेकिन शॉर्टकट से मिली कामयाबी ज्यादा दिन नहीं टिकती.

जॉब एंड प्रॉफेशन

  1. महीनेकी शुरूआत से 12 फरवरी तक षष्ठ भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से इस समय डेली टास्क समय पर कम्प्लीट होंगे, तुम्हारी हार्डवर्क दिखाई देगी. ऐसा लगेगा कि अब तुम्हारी मेहनत पहचानी जा रही है इसीलिए छोटे काम भी पूर्णता से करने पर ध्यान दें और सहकर्मियों की मदद करने से अच्छी छवि बनेगी.
  2. 05 फरवरी से दशम भाव के लॉर्ड शुक्र सप्तम भाव में राहु के साथ रहने से बॉस की उम्मीदें बढ़ सकती हैं, वर्कलोड भी बढ़ सकता है. कभी कभी लगेगा कि जिम्मेदारियां ज्यादा है, समय कम है.लक्ष्य ऊंचे रखे जाएंगे लेकिन समर्थन कम मिल सकता है.
  3. 13 फरवरीसेसूर्य सप्तम भाव में रहते शनि से 2-12 का सम्बध रहने से इस समय में इमेल में कन्फ्यूजन हो सकती है. पुराने क्लाइंट से जुड़ी समस्या फिर आ सकती हैं. तुम कुछ कहोगे, सामने वाला कुछ और समझ सकता है.
  4. 22 फरवरी तक मंगल षष्ठ भाव में उच्च के होकर विराजित रहने से नए कॉन्टेक्ट और मौका बढ़ाएगा. इस समय नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं.लीडरशिफ क्वालिटी दिखाने का मौका मिलेगा.
  5. अष्टमभाव में विराजित शनि की तीसरी दृष्टि दशम भाव पर होने से संवाद की समस्या जारी रह सकती है. टीम के सदस्यों के बीच समन्वय में कठिनाई होगी और परियोजना में देरी हो सकती है.
  6. 5,6,7,13,14,15,16,22,24 फरवरी में नए स्किल्स सीखने के मौके आएंगे और ये समय है नई चीजें सीखकर आगे बढ़ने का.
  7. 23 फरवरी से सप्तम भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहने से शॉर्टकट अपनाने से नुकसान हो सकता है  करो, रुल्स दो, यही देगा. जो सफलता देगा. टिकना चाहता है, उसे सर्ब रखना पड़ेगी.

फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप

  1. 05 फरवरी से शुक्र सप्तम भाव में रहते गुरू से नवम-पंचम सम्बध रहने से रिश्ते में नई गहराई आएगी और भावनात्मक स्तर पर मजबूती बढ़ेगी। साथी के प्रति समझ और सहानुभूति बढ़ेगी, एक दूसरे की जरूरतों को बेहतर समझेंगे। यह समय रिश्ते को मजबूत बनाने का है।
  2. 12 फरवरी तक सूर्य षष्ठ भाव में रहते सप्तम भाव से पापकर्त्तरी दोष रहने से partner को time देना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। घर और काम की जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी और छोटी छोटी बातों पर मन भारी हो सकता है. यहाँ बस ध्यान रखना है कि छोटे छोटे प्यार भरे gestures relationship को संभाल लेंगे।
  3. शनि-केतुका षडाष्टक सम्बध रहने से parents की expectations, family traditions सामने आएंगी। नई सोच और पुरानी सोच में clash feel हो सकता है और परिवार और साथी के बीच चुनाव करना पड़ सकता है। रिश्ते की दिशा को लेकर परिवार के विचार अलग हो सकते हैं बात का बतंगड़ न बने, इसका ध्यान रखें।
  4.  
  5. 1,2,10,11,12,20,21,28 फरवरीकोबातचीत में गलतफहमी होगी, अधूरी बातें रहेंगी पुरानी शिकायतें फिर से उभरेंगी. संवाद में स्पष्टता की कमी होगी. छोटी बातें बड़े विवाद में बदल सकती हैं.
  6. 13 फरवरीसेसप्तम भाव में सूर्य-शुक्र की युति होने से इमोशनल और फिजिकल नजदीकियों में हल्की दूरियां हो सकती है.साथी के इरादों पर शक हो सकता है. खुलकर बात करने की जरूरत है.
  7. एकादशभाव में विराजित गुरू की नौवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से सोशल सर्किल एक्टिव होगा. Perfect couple दिखाने का प्रेशर बढ़ सकता है. सोशल मीडिया पर कंपेरिजन का भूत सवार हो सकता है.
  8. 13,14,15,16,22,24 फरवरी को गलतफहमियाँ क्लियर होंगी, बातों में स्पष्टता आएगी, दिल हल्का महसूस होगा.

स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स

  1. 03 फरवरी से बुध सप्तम भाव में रहते पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहने से Regular Study, नियमित अभ्यास और अनुशासन का भाव. इस समय दैनिक अध्ययन करने से धीरे धीरे सुधार दिखेगा. कक्षा में सक्रिय रहने से शिक्षकों का ध्यान मिलेगा. नियमित समय सारणी बनाएं और उसका पालन करें.
  2. 12 फरवरी तक सूर्य षष्ठ भाव में रहते गुरू से षडाष्टक सम्बध रहने से माता पिता की अपेक्षाएं और परिणाम का दबाव बढ़ सकता है. कभी कभी लगेगा कि सब मुझसे बहुत उम्मीद कर रहे हैं और परीक्षा की चिंता बढ़ सकती है. दबाव में परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है.
  3. 13 फरवरीसेसप्तम भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष होने से इस समय ग्रुप स्टडी में गलतफहमी हो सकती है.
  4. शिक्षकों के निर्देश स्पष्ट नहीं हो सकते और इस चरण में हर निर्देश लिखकर रखना और शिक्षकों से स्पष्ट पूछना बहुत आवश्यक रहेगा इसीलिए डिजिटल नोट्स का बैकअप रखें.
  5. एकादशभाव में विराजित गुरू की सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से भविष्य को लेकर सोच साफ होगी. कौन सा विषय चुनना है, कौन सी परीक्षा देनी है, इस पर स्पष्टता आएगी. मित्रों से प्रेरणा और अध्ययन समूहों से लाभ देगा. यहाँ समझदारी यही है कि कम चुनो, पर पूरी तैयारी से चुनो,
  6. 23 फरवरीसेमंगल सप्तम भाव में रहते गुरू से नवम-पंचम सम्बध रहेगा जो विषय कठिन लग रहे थे, वे समझ में आने लगेंगे. शिक्षकों से पूछे गए सवालों के स्पष्ट उत्तर मिलेंगे। Online study, video content और नए तरीकों से सीखने में लाभ मिलेगा। ये समय है दुविधा छोड़कर खुलकर सीखने का.

हेल्थ एंड ट्रेवल

  1. महीने की शुरूआत से 12 फरवरी तक षष्ठ भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से इस समय ऊर्जा अच्छी रहेगी, योग करने का मन करेगा, छोटी छोटी हेल्दी आदत बड़ा इम्प्रूवमेंट ला सकती हैं.
  2. 03 फरवरी से सप्तम भाव में बुध-केतु का जड़त्व दोष व 13 फरवरी से सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहने से थकान और काम का बोझ बढ़ा सकता है. जिम्मेदारियों का बोझ शारीरिक रूप से महसूस होगा. अधिक काम से शरीर थक सकता है. पीठ दर्द या मांसपेशियों में तनाव हो सकता है.
  3. 26 फरवरीसेबुध वक्री रहेगे जिससे डॉक्टर अप्वाॉइंमेंट टल सकते हैं. टेस्ट रिपोर्ट में देरी हो सकती है और मेडिकल एडवाइस में गलतफहमी हो सकती है. पुराने स्वास्थ्य मुद्दे फिर सामने आ सकते हैं जरुरी यह है कि शरीर में हो रही परेशानी को इग्मनोर न करें.
  4. फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएगी. मनकरेगा जिम जाने का, स्पोर्ट्स खेलने का और खुद को ज्यादा एक्टििव रखने का ये समय सिखाता है कि जोश अच्छा है, पर बैलेंस उससे भी ज्यादा जरूरी है.

उपाय

09 फरवरी सीताअष्टमी पर माता सीता को लाल रंग के फूल अर्पित करें और रुद्राक्ष माला से ऊँ जानकी जीवनाय नमः मंत्र का जाप करें.

15 फरवरी महाशिवरात्रि पर- शिवलिंग पर शहद और हल्दी का जल अर्पित करते हुए ॐ महादेवाय नमः मंत्र का जाप करें. बच्चों को गुड़ और घी दान करें.

27 फरवरी आमलकी एकादशी पर – आपको दूध में केसर और चीनी डालकर भगवान विष्णु को भोग लगाना चाहिए. साथ ही भगवान का आशीर्वाद लेकर एक विद्या यंत्र धारण करना चाहिए. घी और तिल का दान मंदिर में करें.

Taurus Monthly Horoscope February 2026: वृषभ फरवरी राशिफल, बढ़ेगा बिजनेस रेवेन्यु, पैत्तक संपत्ति से लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.