आईफोन यूजर्स एआई पावर्ड सिरी का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब उनका इंतजार जल्दी समाप्त हो सकता है. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि ऐप्पल आगामी महीनों में iOS 26.4 अपडेट रोल आउट करेगी, जिसमें जेमिनी एआई मॉडल पर बनी एआई पावर्ड सिरी और नई इमोजी के साथ एक्सपैंडेड ऑटोफिल सपोर्ट समेत कई नए फीचर्स मिल सकते हैं. साथ ही इसमें एक नया सिक्योरिटी फीचर भी जोड़ा जाएगा. आइए जानते हैं कि iOS 26.4 अपडेट से और क्या-क्या उम्मीदें हैं.
एआई पावर्ड सिरी- iOS 26.4 अपडेट का सबसे खास फीचर एआई पावर्ड सिरी रहने वाली है. इसके लिए ऐप्पल गूगल के जेमिनी मॉडल का यूज करेगी. इस अपडेट में सिरी के अंडरलाइंग इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने के साथ-साथ कई यूजर-फेसिंग फीचर्स भी जोड़े जाएंगे. इनकी मदद से सिरी यूजर डेटा को बेहतर तरीके से समझ पाएगी और इन-ऐप और क्रॉस-ऐप एक्शन से भी लैस होगी. सिरी को ओवरऑल अपग्रेड iOS 27 अपडेट में किया जाएगा.
नई इमोजी- iOS 26.4 में ऐप्पल नई इमोजी भी ऐड करेगी. इनमें ऐप्पल कोर, बैली डांसर, डिस्टॉर्टड फेस, फाइट क्लाउड, लैंडस्लाड जैसी कई इमोजी हो सकती हैं.
फ्रीफॉर्म फोल्डर- रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई अपडेट फ्रीफॉर्म ऐप में नए फोल्डर ला सकती है. इससे बोर्ड्स आदि को ऑर्गेनाइज करना आसान हो जाएगा. साथ ही इसमें क्रिएटर स्टूडियो के एआई इनहैंसमेंट और एडिशनल टूल्स मिलने की भी उम्मीद है.
थर्ड-पार्टी ऐप्स में ऑटोफिल सपोर्ट- अपकमिंग अपडेट में ऐप्पल ऑटोफिल सपोर्ट को एक्सपैंड कर रही है. यूजर जब किसी थर्ड-पार्टी ऐप में अपनी क्रेडिट कार्ड्स डिटेल्स ऐड करेगा तो यह फीचर उस डिटेल को आईक्लाउड कीचैन में स्टोर करने का ऑफर देगा. यह वैसे ही काम करेगा, जैसे सफारी में ऑटोफिल करता है.
नया सिक्योरिटी फीचर- iOS 26.4 के बैकग्राउंड में एक नया वैलिडेशन सिस्टम मिल सकता है, जो ऐप्पल आईडी और आईक्लाउड की एक्सेस देने से पहले डिवाइस की इंटैग्रिटी वैलिडेट करेगा. अगर इस सिस्टम को लगता है कि फोन को जेलब्रेक आदि किया गया है तो यह उसे ऐप्पल की ऑनलाइन सर्विस की एक्सेस नहीं देगा.
ये भी पढ़ें-

