राजस्थान का कोटा शहर देशभर में मेडिकल और इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए जाना जाता है. नीट और आईआईटी-जेईई की तैयारी करने वाले सैकड़ों कोचिंग इंस्टीट्यूट की वजह से कोटा को एजुकेशन हब कहा जाता है. हर साल देश के अलग-अलग राज्यों से करीब डेढ़ से दो लाख छात्र यहां पढ़ने आते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों को कोटा भेजने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले वहां पढ़ाई और रहने का कुल खर्च जान लेना जरूरी है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि कोटा में कोचिंग के लिए 1 साल का कुल खर्च कितना आता है और आपके बच्चे को भेजने से पहले आपको कौन सी चीज जान लेनी चाहिए.
कोचिंग फीस पर कितना आता है खर्च?
कोटा में नीट और जेईई की कोचिंग फीस इंस्टीट्यूट और कोर्स के समय के हिसाब से अलग-अलग होती है. आमतौर पर 1 साल की कोचिंग फीस 1.5 लाख से 2.5 लाख रुपये के बीच होती है. वहीं 2 साल के इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के लिए यह फीस 3 से 4 लाख रुपये या उससे ज्यादा भी हो सकती है. वहीं एलन, बंसल, रेजोनेंस और वाइब्रेंट जैसे इंस्टीट्यूट में फीस ज्यादा होती है, लेकिन यहां पढ़ाई का पूरा सिस्टम, टेस्ट सीरीज और स्टडी मैटेरियल शामिल रहता है. कई इंस्टीट्यूट स्कॉलरशिप टेस्ट या बोर्ड में अच्छे नंबर लाने वाले छात्रों को फीस में छूट भी देते हैं.
रहने और खाने का खर्च कितना?
कोचिंग के अलावा सबसे बड़ा खर्च रहने और खाने का होता है. कोटा में हॉस्टल, पीजी और पेइंग गेस्ट के कई ऑप्शन मौजूद है. पीजी या हॉस्टल का खर्चा आमतौर पर 5 से 10 रुपये प्रतिमाह आता है. वहीं मेस या टिफिन का खर्च 2,500 से 3,000 हर महीने आता है. इस तरह एक छात्रा का रहने का खर्च सालाना करीब 70 हजार से 1 लाख रुपये तक आ जाता है. इसके अलावा कुछ छात्र घरों में पेइंग गेस्ट बनकर भी रहते हैं, जहां कम किराए में घर जैसा खाना मिल जाता है.
कोटा में 1 साल में कुल खर्च कितना बैठेगा?
कोचिंग इंस्टीट्यूट स्टडी मैटेरियल देते हैं, लेकिन इसके अलावा कई छात्र रेफरेंस बुक्स भी खरीदते हैं. ऐसे में कोटा में किताबें और स्टेशनरी 15 से 25 हजार सालाना, लोकल ट्रांसपोर्ट और पर्सनल खर्च 10 से 20 हजार रुपये तक आ जाता है. इसके अलावा अगर कोचिंग, रहने-खाने और बाकी खर्चों को जोड़ दिया जाए तो कोटा में पढ़ाई का कुल खर्च सालाना करीब डेढ़ लाख से 3 लाख रुपये तक पहुंच सकता है. वहीं यह खर्च इस बात पर भी निर्भर करता है कि छात्र किस कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ रहा है और किस तरह का हॉस्टल या पीजी है.
ये भी पढ़ें-बीएमसी को मिलने जा रही हैं नई मेयर, कितनी पढ़ी-लिखी हैं रितु तावड़े? जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

