अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव, अब आवेदन के समय ही करना होगा ये काम

सतीश कुमार
4 Min Read


देश की सेवा करने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती 2026 से जुड़ी एक बेहद अहम खबर सामने आई है. इंडियन आर्मी ने भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही एक ऐसा नियम बदल दिया है, जिसे अगर उम्मीदवारों ने नजरअंदाज किया तो मेहनत करने के बावजूद उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है. खासतौर पर ट्रेड्समैन कैटेगरी से आवेदन करने वाले युवाओं के लिए यह बदलाव बहुत जरूरी है. 

अब तक कई अभ्यर्थी आवेदन भरते समय छोटी-छोटी जानकारियों को हल्के में ले लेते थे, लेकिन सेना ने साफ कर दिया है कि इस बार ऐसी कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. नए नियम के अनुसार, अगर उम्मीदवार ने आवेदन के समय जरूरी ऑप्शन नहीं भरे तो मेरिट में नाम आने के बाद भी उसकी नियुक्ति रद्द की जा सकती है. इसलिए अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को अब पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. 

ट्रेड्समैन भर्ती में बदला नियम

इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी नोटिस के मुताबिक, अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब आवेदन के समय ही अपनी ट्रेड की प्राथमिकता (Preference) भरनी होगी. 10वीं पास उम्मीदवार अधिकतम 9 ट्रेड चुन सकते हैं. 8वीं पास उम्मीदवार सिर्फ 2 ट्रेड का ही ऑप्शन भर पाएंगे. अगर कोई उम्मीदवार आवेदन करते समय अपनी ट्रेड नहीं चुनता है तो चाहे उसका नाम मेरिट लिस्ट में आ जाए, फिर भी उसे भर्ती नहीं दी जाएगी. सेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर किसी अभ्यर्थी ने अपनी पसंद में कोई खास ट्रेड नहीं डाला और बाद में उस ट्रेड में वैकेंसी नहीं निकली, तो वह उम्मीदवार चयन से बाहर हो जाएगा. 

आवेदन की तारीख और पदों की जानकारी
 
अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की शुरुआत पहले 3 फरवरी से होने वाली थी, लेकिन फिलहाल यह तारीख वेबसाइट से हटा दी गई है. सेना की ओर से बताया गया है कि आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी. इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवार एक ही आवेदन फॉर्म से दो अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.  भर्ती में शामिल पद अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, क्लर्क / स्टोरकीपर, ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास), सैनिक फार्मा, नर्सिंग असिस्टेंट और महिला मिलिट्री पुलिस है. 

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है.  जिसमें अग्निवीर जीडी के लिए 10वीं पास और कम से कम 45 प्रतिशत अंक, टेक्निकल पद के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश जरूरी, क्लर्क/स्टोरकीपर के लिए 12वीं में 60 प्रतिशत अंक, साथ ही टाइपिंग टेस्ट जरूरी और ट्रेड्समैन के लिए 8वीं या 10वीं पास होना जरूरी है. 

फिजिकल टेस्ट और शारीरिक मानक

भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट से भी गुजरना होगा, जिसमें दौड़, पुल-अप, लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट शामिल हैं. दौड़ का समय अलग-अलग ग्रुप के अनुसार तय किया गया है. इसके अलावा लंबाई, छाती और अन्य शारीरिक मानक भी पद के हिसाब से निर्धारित किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, टाउन प्लानर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; जानें डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.