Bajaj Group की कंपनी को मिला 200 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, लंबी छलांग लगा सकते हैं अब तक गिर रहे शेयर

सतीश कुमार
3 Min Read


Bajaj Group Shares: बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनी बजेल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Bajel Projects Ltd) पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) से 200 करोड़ रुपये तक का ऑर्डर मिला है. इसके चलते शुक्रवार को ट्रेडिंग सेशन के दौरान पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) EPC सेक्टर की इस कंपनी के शेयर फोकस में रहे.

इस दिन BSE पर बजेल प्रोजेक्ट्स के शेयर 164.15 रुपये पर लाल निशान में ट्रेड करते नजर आए, जबकि इसकी पिछली क्लोजिंग 170 रुपये पर हुई थी. 1890 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी ने एक साल में 27 परसेंट से ज्यादा का नेगेटिव रिटर्न दिया है और पिछले छह महीनों में इसमें लगभग 33 परसेंट की गिरावट आई है. 200 करोड़ रुपये के इस बड़े ऑर्डर के मिलने के बाद अब इसके शेयर में तेजी आने की संभावना है. 

कंपनी को मिले ऑर्डर का डिटेल

लेटेस्ट रेगुलेटरी में दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी को पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) से 200 करोड़ रुपये तक का एक बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसे SPV मंदसौर I RE ट्रांसमिशन लिमिटेड की ओर से दिया गया है. यह प्रोजेक्ट नोटिफिकेशन ऑफ अवॉर्ड जारी होने के 18 से 30 महीनों के अंदर पूरा होने वाला है.

कंपनी को मिले इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत 765 kV AIS एक्सटेंशन सबस्टेशन पैकेज शामिल है, जो 765/400/220 kV मंदसौर पावर स्टेशन के विस्तार के लिए है. इसका मकसद ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी बढ़ाना और TBCB रूट के तहत रिन्यूएबल एनर्जी इंटरकनेक्शन को सक्षम बनाना है.

FY26 के Q3 के नतीजे

कारोबारी साल 2026 की तीसरी तिमाही में बजेल प्रोजेक्ट्स के ऑपरेश्नल रेवेन्यू में गिरावट दर्ज की गई, जो FY25 की तीसरी तिमाही के 622.4 करोड़ रुपये से घटकर FY26 की तीसरी तिमाही में 562.3 करोड़ रुपये हो गई. यानी कि सालाना आधार पर इसमें लगभग 10 परसेंट की गिरावट आई है. इस बीच, कंपनी को 1.46 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट के मुकाबले 0.42 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ. कंपनी ने दिसंबर 2025 में 2912 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक बताया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3375 करोड़ रुपये के ऑर्डर बुक से लगभग 14 परसेंट की लगातार गिरावट को दर्शाता है.

 

 

 

 

ये भी पढ़ें:

8वें वेतन आयोग की वेबसाइट हुई लॉन्च; शुरू हुआ सुझाव लेने का दौर, वेतन बढ़ोतरी की उम्मीद तेज



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.