Shani Dev: भारतीय संस्कृति में भोजन मात्र पेट भरने का माध्यम ही नहीं, बल्कि ग्रहों की ऊर्जा को संतुलित करने का एक माध्यम भी है. वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, काला चना सीधे तौर पर न्याय के देवता शनिदेव से संबंध है.
मान्यताओं के मुताबिक इसका उचित विधि से इस्तेमाल न केवल सेहत को सुधारता है, बल्कि शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जैसे महादोषों से छूटकारा भी दिलाता है.
ज्योतिष के जानकार शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या को दूर करने के लिए विशेष सलाह पर बल देते हैं, लेकिन उन सब में काले चने से जुड़ा खास उपाय प्रभावशाली है. शास्त्रों के जानकार बतातें हैं कि, अगर सही तरीके से काले चने का प्रयोग किया जाए तो कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है.
Ashubh Yog: 17 फरवरी का मंगल बन सकता है अमंगल, होंगी ये 5 अशुभ घटनाएं
शनि देव को क्यों प्रिय हैं काले चनें?
स्कंद पुराण में शनिदेव की महिला और उनके प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया है. सूर्य देव के पुत्र शनिदेव को काले रंग की चीजें और लोहे जैसी कठोर वस्तुएं पसंद है.
जिस तरह से तंत्र से जुड़े क्रियाओं में काले तिल का महत्व है, उसी तरह से सात्विक पूजा में काले चने को कर्म सुधारक के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसका सेवन और दान करने से शनि की कठोर दृष्टि से शांत होने के साथ व्यक्ति में अनुशासन, सहनशीलता और धैर्य जैसे गुणों का विकास होता है.
सेहत के लिए काला चना क्यों जरूरी?
आयुर्वेद में काले चने को सुपरफूड के रूप में माना जाता है. यह आयरन और प्रोटीन का भंडार भी है. ज्योतिषीय नजरिए से शनि का संबंध शरीर के वात दोष और हड्डियों से होता है. काले चने का सेवन करने से वात संतुलित रहता है, जिससे शनि के दुष्प्रभाव कम होने के साथ जोड़ों के दर्द, अधिक थकान और मानसिक तनाव से राहत मिलती है.
मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से ये 3 राशियां होंगी मालामाल! कहीं आपकी राशि तो नहीं इसमें
शनि दोष से छुटकारा पाने के सरल उपाय
अगर आप शनि की महादशा, साढ़ेसाती या ढैय्या से गुजर रहे हैं तो काले चने का इस्तेमाल आपके लिए सुरक्षा कवच के रूप में काम करता है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर नियमित रूप से संभव न हो तो, प्रत्येक शनिवार को काले चने का सेवन जरूर करें.
काले चने को नमक वाले पानी के साथ उबालें. इसके बाद इसे शनिदेव को अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें. चने का सेवन करते समय ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से शनि-दोष से मुक्ति मिलने के साथ जरूरतमंदों को लाभ मिलता है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

