Auto News Weekly Wrap-Up: इस वीक इंडियन कार मार्केट के अंदर कई नए अपडेट्स देखने को मिले हैं. एक ओर Tata Punch facelift की डिलीवरी शुरू हो गई है, जो अपनी अपडेटेड डिजाइन और फीचर्स से सुर्खियां बटोर रही है. वहीं, Nissan ने अपनी नई बजट एमपीवी Gravite की लॉन्च डेट कन्फर्म की है, जो ब्रांड की भारत में वापसी का मजबूत संकेत है.
Tata Punch Facelift की डिलीवरी शुरू
Tata Motors ने 2026 Punch facelift की डिलीवरी पूरे भारत में शुरू कर दी है. ये अपडेटेड SUV नई स्टाइलिश डिजाइन, रिफ्रेश्ड इंटीरियर, नए फीचर्स और टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आई है. अब 1.2-लीटर टर्बो इंजन 118bhp पावर देता है. साथ ही सेगमेंट-फर्स्ट CNG-AMT और पैडल शिफ्टर्स जैसे ऑप्शन हैं. कीमत ₹5.59 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट तक जाती है, जो इसे वैल्यू फॉर मनी बनाती है.
Nissan Gravite लॉन्च डेट कन्फर्म
निसान ने भारत में अपने नए 7-सीटर बजट MPV Gravite की लॉन्च डेट 17 फरवरी 2026 कन्फर्म कर दी है. ये Renault Triber पर बेस्ड है और किफायती सेगमेंट में एंट्री करेगी. जहां Maruti Ertiga और Toyota Rumion जैसे मॉडल्स से मुकाबला होगा. Nissan की भारत रिवाइवल स्ट्रैटेजी का हिस्सा, Gravite लोकल प्रोडक्शन से आएगी और भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक डिजाइन की गई है.
Volkswagen Tayron R-Line की बुकिंग्स ओपन
Volkswagen ने Tayron R-Line की प्री-बुकिंग्स ₹51,000 के टोकन अमाउंट पर शुरू कर दी हैं, लॉन्च फरवरी 2026 में होगा. ये प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी Tiguan R-Line से ऊपर पोजिशन होगी और लोकल असेंबली से आएगी. 2.0 TSI इंजन, R-Line एक्सटीरियर, HD Matrix हेडलैंप्स जैसे फीचर्स के साथ ये Skoda Kodiaq, Toyota Fortuner और Jeep Meridian से टक्कर लेगी.
Hyundai i20 अब ज्यादा किफायती
Hyundai ने i20 की कीमतें रिवाइज की हैं और बेस Era वेरिएंट को फिर से लॉन्च कर दिया है, जो ₹5.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है. इससे एंट्री प्राइस ₹74,000 तक कम हो गई है. सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. साथ ही डिजिटल क्लस्टर और टाइप-C चार्जिंग जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं. Magna वेरिएंट्स भी ₹13,000 सस्ते हुए हैं.

