बिजनस एंड वेल्थ
- 03 फरवरीसेबुध आपकी राशि में रहते एकादश भाव से 3-11 का सम्बध रहने से अगर आपका कैश फ्लो रेग्युलर रहता है-कभी पैसा आता है, कभी सूखा पड़ जाता है-तो इस महीने इनकम के नए सोर्स खुलेंगे, पुराने पैमेंट भी आएंगे. फाइनेंशियल स्टेबिल्टी की तरफ बढ़ेंगे.
- शनि-केतुका षडाष्टक सम्बध रहने से बहुत से लोगों की प्रॉब्लम है कि कस्मटमर लेट पैमेंट करते हैं. कुछ पुराने धन अटक सकती हैं.
- 13 फरवरीसेसप्तम भाव के लॉर्ड सूर्य आपकी राशि में राहु के साथ ग्रहण दोष बनाएगे जिससे कॉम्पीटिशन से टेंशन रहती है कि मार्केट में बहुत अग्रेसिव प्लेयर हैं. यह हिडन स्ट्रेटिजी और रिसर्च का समय है. कॉम्पटीटर क्या कर रहे हैं, एनालाइज कीजिए.
- 1,13,14,20,21,26 फरवरी को अगर आप सोच रहे हैं कि एक्सपेंशन करें या नया ब्रांच खोलें तो एनर्जी और करेज मिलेगा नए वेंचर के लिए पहले रिसर्च करो, फिर इनवेस्ट करो.
- 5,6,7,15,16,24,25 फरवरी को डॉक्युमेंट और कॉन्ट्रेक्ट में प्रॉब्लम आती हैं एक्स्ट्रा केयरफुर रहिए. कोई भी अग्रीमेंट साइन करने से पहले 3 बार पढ़िए. जल्दबाजी में गलती होगी.
- पंचमभाव में विराजित गुरू का सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध रहने से बहुतों को मार्केटिंग का टेंशन रहता है एड्स पर पैसा लगाते हैं पर ROI clear नहीं दिखता.
- 23 फरवरीसेमंगल आपकी राशि में रहते सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से प्रॉफिट मार्जिक की टेंशन है कुछ राहत मिलेगी.
जॉब एंड प्रॉफेशन
- 05 फरवरीसेआपकी राशि में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग होने से अगर वर्क और लाइफ बैलेंस खराब है lहर हां जरूरी नहीं, कभी-कभी ना बोलना भी सीखो
- महीनेकी शुरूआत से 12 फरवरी तक द्वादश भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से अगर आपको लगता है कि आपका काम recognize नहीं होता, credit कोई और ले जाता है तो इस महीने आपकी visibility बढ़ेगी. अपना काम बोलता रहेगा. बस चुप रहकर डिलीवर करते रहिए.
- शनिद्वितीय भाव में रहते षष्ठ भाव व दशम भाव से नवम-पंचम सम्बध रहने से बॉस से माइक्रोमैनेजमेंट होता है हर छोटी चीज कंट्रोल होती है. बहस मत कीजिए, प्वॉइंट प्रूव करने की जिद छोड़िए.
- 13 फरवरीसेआपकी राशि में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहने से ऑफिस पॉलिटिक्स की प्रॉब्लम है लोग क्रेडिट चूरा लेते है तो गॉसिब और रूमर्स से डोर रहिए. तुम अपने काम पर फोकस करो, बाकी सब हैंडल हो जाएगा. न्यूट्रल रहना सबसे बड़ी ताकत है.
- 14,20,21,26,27 फरवरी को प्रमोशन कब मिलेगा, करियर कहां जा रहा है। यह ट्रांसफॉर्मेशन का समय है. नई skills सीखो, खुद को अपग्रेड करो.मौक खुद आएगा.
- 22 फरवरीतकमंगल द्वादश भाव में उच्च के होकर सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से जॉब सिक्युरिटी का डर है. रिस्यूम अपडेट रखो, नेटवर्किंग करे.
- 23 फरवरीसेआपकी राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, राहु की युति होने से सैलेरी हाइक अटकी है, अप्रेजल पेंडिंग है बातचीत का मौका मिलेगा. अपनी अचीवमेंट डॉक्युमेंट करो.
फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- 04 फरवरीतकशुक्र द्वादश भाव में रहते गुरू से षडाष्टक सम्बध रहने से अगर आपके रिलेशनशिप में कम्युनिकेशन गैप है दिल की बात क्लीयर नहीं होती. खुलकर बात करो, मन में मत रखो.
- 05 फरवरीसेशुक्र आपकी राशि में राहु के साथ रहने से ट्रस्ट इश्यु पर प्रॉब्लम है पार्टनर पर पूरा भरोसा नहीं, डाउट रहता है तो बिना प्रूफ के जज मत करो. अगर कोई बात है तो डायरेक्टली पूछो, मन में सड़ने मत दो.
- 13 फरवरीसेआपकी राशि में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहने से घर में खुशी का माहौल बनेगा. जिनको ससुराल में ईश्यु है, संयुक्त फैमिली में एडजेस्ट नहीं थी तो अब राहत मिलेगी. धीरे-धीरे सब ठीक होगा.
- 22 फरवरीतकमंगल द्वादश भाव में रहते सप्तम भाव पर आठवीं दृष्टि होने से रिश्ते में ईगो क्लेशेज हैं दोनों सॉरी बोलने को रेडी नहीं तो एक्स्ट्रा केयरफुल रहिए इससे घर में बहस हो सकती है.
- पंचमभाव में विराजित गुरू का सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध रहने व वैलेंनटाइन डे पर कपल के लिए स्पेशल टाइम है. अगर क्वालिटी टाइम की कमी है, फोन साइड में रखो.
- 23 फरवरीसेमंगल आपकी राशि में रहते गुरू से नवम-पंचम सम्बध रहने से जो सिंग्लस हैं और कमिटमेंट से डरते हैं सीरियस होने से बचते हैं तो यह डीप कनेक्शन का समय है. रिस्क लो, दिल खोलो.
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- 03 फरवरी से बुध आपकी राशि में रहते गुरू से नवम-पंचम सम्बध रहने से अगर करीयर कन्फ्युजन है कौन सा फील्ड चूज करें, फ्यूचर अनक्लियर लगता है तो अपनी स्ट्रेंथ पहचानो, किसी मेंटर से बात करो.
- आपकीराशि में विराजित राहु की पाचवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से तैयारी को आत्मविश्वास में बदल पाएंगे.
- गुरू-शनिका 4-10 का सम्बध रहने से कॉम्पेटेटिव की तैयारी करने वालों के लिए एनर्जी और फाइटिंग स्पिरीट मिलेगी.
- 22 फरवरीतकमंगल द्वादश भाव में उच्च के होकर विराजित होने से स्टडीज में क्लेरिटी आएगी. टीचर से डाउट पूछो, ग्रुप स्टडी करो, अकेले पढ़ने से बेहतर है साथ में डिस्कस करना.
हेल्थ एंड ट्रेवल
- 03 फरवरीसेआपकी राशि में बुध-राहु का जड़त्व दोष रहने से जिनको पैरों में दर्द, सूजन की प्रॉब्लम है इस महीने ज्यादा देखभाल करें. रेग्युलर वॉक करें.
- 23 फरवरी से आपकी राशि में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहने व 26 फरवरी से बुध वक्री रहने से मेंटल हेल्थ की बात करें ओवरथिंकिंग की प्रॉब्लम है तो मेडिटेशन करो, किसी से बात करो. मन की सफाई बॉडी से ज्यादा जरूरी है।
- 22 फरवरी के बाद यात्रा करते समय सावधानी बरते.
- मौसम बदलेगा तो सर्दी जुकाम पर ध्यान रखो. इम्युनिटी बूस्ट करो, गर्म पानी पीओ.
उपाय
09 फरवरी सीताअष्टमी पर माता सीता को बैंगनी फूल अर्पित करते हुए ॐ राम सीताय नमः मंत्र का जाप करें.
15 फरवरी महाशिवरात्रि पर- शिवलिंग पर गंगा जल, भांग, इत्र चढ़ाते हुए ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. किसी ब्राह्मण को अन्न और वस्त्र दान करें.
27 फरवरी आमलकी एकादशी पर आवलें के फल को भगवान विष्णु जी के सामने रखकर उसकी पूजा करें, पूजा के बाद इस फल को धन रखने के स्थान पर रख दे इससे आर्थिक लाभ होता है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

