Video: रील बनाने का खतरनाक जुनून, आग से खेलते वक्त बच्चे का चेहरा झुलसा, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

सतीश कुमार
4 Min Read


सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल होने की चाह अब सिर्फ समझदारी की सीमा नहीं लांघ रही, बल्कि मासूम जिंदगियों को भी खतरे में डाल रही है. लाइक, व्यू और फॉलोअर्स की होड़ ने ऐसा जुनून पैदा कर दिया है कि लोग अपनी जान को तो दांव पर लगा ही रहे हैं, अब बच्चों को भी इस खतरनाक खेल में धकेला जा रहा है. हाल ही में सामने आया एक वीडियो इस कड़वी सच्चाई को बेहद डरावने तरीके से उजागर करता है. इस वीडियो में एक नाबालिग लड़का सोशल मीडिया रील बनाने के लिए ऐसा खतरनाक स्टंट करता नजर आता है, जिसने उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी. चंद सेकंड के इस प्रयोग ने उसे दर्द, डर और शायद आजीवन निशानों का तोहफा दे दिया.

स्टंट की खुराफात में जान पर बन आई

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कम उम्र का लड़का आग से जुड़े खतरनाक स्टंट के दौरान बुरी तरह झुलस जाता है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा मिट्टी के तेल को मुंह में भरकर एक जलती हुई लाइटर की ओर थूकता है, ताकि आग की बड़ी लपट बनाकर रील शूट की जा सके. लेकिन जैसे ही उसने ईंधन फेंका, आग भड़क उठी और पलभर में उसके चेहरे को अपनी चपेट में ले लिया.

गंभीर रूप से झुलसा चेहरा!

यह घटना किसी बंद या अस्थायी इनडोर सेटअप में हुई लगती है, जहां किसी आयोजन या फंक्शन की तैयारी की गई थी. वीडियो में साफ दिखता है कि आग लगते ही बच्चा घबरा जाता है और आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं. हालांकि तब तक नुकसान हो चुका होता है और बच्चे के चेहरे पर गंभीर जलन के निशान दिखाई देते हैं.

वीडियो हो रहा वायरल

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जहां इसके साथ एक कड़ा और भावुक कैप्शन भी लिखा गया है. कैप्शन में कहा गया है कि पहले लोग ट्रेनों के सामने, सड़कों पर और पुलों से लटककर रील बनाते थे, अब आग से खेलने लगे हैं और बच्चों को भी इस पागलपन में घसीटा जा रहा है. पोस्ट में यह भी कहा गया है कि यह कोई कंटेंट नहीं बल्कि बेवकूफी है, जिसकी सजा बच्चे को पूरी जिंदगी भुगतनी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट चेक इन के बाद कहां जाता है आपका लगेज? कैमरे ने खोला सामान के सफर का चौंकाने वाला राज

यूजर्स ने उठाए सवाल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर गुस्से और चिंता की लहर दौड़ गई है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर बच्चों को ऐसे खतरनाक प्रयोग करने की इजाजत कौन दे रहा है. कई यूजर्स ने माता-पिता और आसपास मौजूद बड़ों की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े किए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की आग से जुड़ी घटनाओं में चेहरे पर पड़े जलने के निशान अक्सर स्थायी हो जाते हैं और मानसिक आघात भी लंबे समय तक बना रहता है.

यह भी पढ़ें: शख्स ने रेलवे ट्रैक के बीच से बचाई गायों की जान, यहां देखे वायरल वीडियो





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.