20 KM माइलेज, क्रूज कंट्रोल और 6 एयरबैग! मिडिल क्लास फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये 7-सीटर कार, कीमत मात्र ₹5.76 लाख से शुरू

सतीश कुमार
5 Min Read


Most Affordable 7 Seater Cars in India: बड़े परिवारों के लिए 7-सीटर कार सबसे अच्छा ऑप्शन हैं. बजट में रहते हुए भी अच्छा स्पेस, फ्यूल एफिशियंसी और बेहतर परफॉरमेंस वाली कार तलाशना थोड़ा कठिन काम है. अगर आप एक सस्ती फैमिली कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सही जगह आ पहुंचे हैं.

अपने इस लेख में हम देश की 5 सबसे किफायती 7-सीटर गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं. इस सूची में Renault Triber, Mahindra Bolero, Mahindra Bolero Neo, Maruti Suzuki Ertiga और Citroen Aircross का नाम शामिल है. आइए, इनकी कीमत और खासियत पर नजर डालते हैं.

1. Renault Triber

मौजूदा समय में सबसे सस्ती 7-सीटर कार Renault Triber है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹5.76 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए ₹8.60 लाख तक जाती है. ये कॉम्पैक्ट MPV है, जो शहर में आसानी से चलती है. इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आता है. खास बात इसकी मॉड्यूलर सीटिंग है, थर्ड रो की सीट्स हटाई जा सकती हैं या फोल्ड की जा सकती हैं.

इससे जरूरत पड़ने पर 625 लीटर तक बूट स्पेस मिल जाता है. माइलेज औसतन 18-20 kmpl है. फीचर्स में 8-इंच टचस्क्रीन, डुअल एयरबैग्स, ESP, हिल स्टार्ट असिस्ट और LED डिजिटल क्लस्टर शामिल हैं. CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है, जो और ज्यादा किफायती बनाता है.मिडिल क्लास फैमिली के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है. हालांकि, हाईवे पर थोड़ी कम पावरफुल लग सकती है, लेकिन शहर की जरूरतों के लिए परफेक्ट है.

2. Mahindra Bolero

इसकी कीमत ₹7.99 लाख से शुरू होकर ₹9.69 लाख तक जाती है. ये क्लासिक रग्ड SUV है, जो ग्रामीण इलाकों और खराब सड़कों पर राज करती है. इसका 1.5-लीटर डीजल इंजन (माइलेज 16 kmpl) काफी मजबूत और टिकाऊ है. इसमें हाई ग्राउंड क्लियरेंस, बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस और सिंपल डिजाइन है. फीचर्स बेसिक हैं, जिसमें पावर स्टीयरिंग और AC शामिल है. Bolero उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो टफनेस और ड्यूरेबिलिटी चाहते हैं.

3. Mahindra Bolero Neo

इसकी कीमत ₹8.69 लाख से शुरू होकर ₹10.49 लाख तक जाती है. ये Bolero का ज्यादा मॉडर्न वर्जन है, जिसमें बेहतर स्टाइलिंग, रिफाइंड इंटीरियर और कुछ अतिरिक्त फीचर्स हैं. वही 1.5-लीटर डीजल इंजन है, लेकिन बेहतर राइड क्वालिटी और कम वाइब्रेशन के साथ आता है. इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, रियर AC वेंट्स और बेहतर सीटिंग कम्फर्ट मिलता है. ग्राउंड क्लियरेंस हाई है, जो ऑफ-रोड या खराब रोड्स के लिए अच्छा है. जो थोड़ा मॉडर्न लुक और फीचर्स चाहते हैं, उनके लिए Bolero Neo अच्छी है.

4. Maruti Suzuki Ertiga

इसकी कीमत ₹8.80 लाख से शुरू होकर ₹12.94 लाख तक जाती है. ये भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर MPV है. इसे 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (माइलेज 20+ kmpl) और CNG वेरिएंट (26+ km/kg) के साथ खरीदा जा सकता है. स्पेसियस इंटीरियर, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग सेकंड-रो सीट्स, 7-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले और सेफ्टी फीचर्स जैसे डुअल एयरबैग्स इसे बेहतर ऑप्शन बनाते हैं.

5. Citroen Aircross

इसका बेस 7-सीटर वेरिएंट ₹8.49 लाख से शुरू होता है. ये क्रॉसओवर MPV है, जिसमें यूरोपियन डिजाइन, स्टाइलिश लुक और अच्छा स्पेस है. 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (मैनुअल/ऑटो) के साथ आती ही. इंटीरियर प्रीमियम फील देता है. इसमें अच्छे फीचर्स जैसे टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक है. थर्ड रो थोड़ा टाइट है, लेकिन 5 लोगों के लिए बहुत कम्फर्टेबल है. ग्राउंड क्लियरेंस अच्छा है. जो लोग बजट में कुछ अलग और स्टाइलिश चाहते हैं, उनके लिए ये अच्छा ऑप्शन है.

हमारी सलाह: ये 5 कारें अलग-अलग जरूरतों को पूरा करती हैं. Triber बजट और शहर के लिए, Bolero टफनेस के लिए, Ertiga कम्फर्ट और माइलेज के लिए खरीदी जा सकती है. खरीदने से पहले लोकल डीलर से टेस्ट ड्राइव लें, ऑन-रोड प्राइस चेक करें और ऑफर्स देखें. अगर CNG चाहिए तो Ertiga या Triber बेस्ट हैं. इनमें से किसी भी कार को चुनने से पहले एक बार टेस्ट ड्राइव जरूर लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.