Video: लाइक्स के लिए दांव पर जिंदगी! दिल्ली-देहरादून हाईवे पर युवकों के खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

सतीश कुमार
3 Min Read


Viral Video: हरिद्वार में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हाल ही में दो लड़कों द्वारा की गई खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसमें  सड़क के बीचों-बीच ये युवक अपनी जान को जोखिम में डालते हुए करतब दिखा रहे थे. साथ ही ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के मुताबिक दो लड़के चलती कार से बाहर निकलकर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे. आजकल लोग रील बनाने और सोशल मीडिया पर लाइक कमेंट पाने के लिए अपनी जान को भी खतरे में डाल देते हैं.

इस खतरनाक करतब ने न केवल राहगीरों को डराया, बल्कि ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व पर भी सवाल खड़े कर दिए. वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. कार मालिक को संपर्क किया गया, जिसने अपने कृत्य की गलती स्वीकार करते हुए पुलिस के सामने उपस्थित होकर चालान कटवाया. कार चालक ने पुलिस को वचन दिया कि भविष्य में इस प्रकार का कोई भी स्टंट नहीं करेगा. 

रील और लाइक्स के चक्कर में बढ़ता जोखिम

युवकों द्वारा किए गए स्टंट सिर्फ उनकी अपनी जान के लिए नहीं, बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बने हुए थे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया और पुलिस को तुरंत सतर्क होने पर मजबूर किया. यह घटना दर्शाती है कि रील बनाने और लाइक्स पाने के चक्कर में युवा अक्सर अपनी और दूसरों की सुरक्षा की परवाह नहीं करते, जिससे गंभीर हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है.

सुरक्षित ड्राइविंग ही असली रील

हरिद्वार पुलिस ने सभी वाहन चालकों और नागरिकों से अपील की है कि स्टंटबाजी से बचें और सुरक्षित ड्राइविंग करें. सड़क पर नियमों का पालन करना आवश्यक है, क्योंकि इससे न सिर्फ आपकी, बल्कि दूसरों की भी जान सुरक्षित रहती है.

एक यूजर ने लिखा, “ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है, लाइक और फॉलोअर के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में डालना पूरी तरह लापरवाह है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने साबित कर दिया कि कानून व्यवस्था हर समय सतर्क रहती है. सभी को इससे सीख लेनी चाहिए और सड़क सुरक्षा का पालन करना चाहिए.”





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.