Stocks to watch: बुधवार 11 फरवरी को फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स, लिस्ट में शामिल कई बड़ी कंपनियां

सतीश कुमार
5 Min Read

Stocks to watch today: मजबूत ग्लोबल संकेतों और भारत-US ट्रेड डील को लेकर उम्मीद के बीच मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को भारतीय शेयर बाजार में अच्छा कारोबार हुआ. यह लगातार तीसरा सेशन रहा, जब दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 में तेजी देखने को मिला. मंगलवार को NSE निफ्टी इंडेक्स 67.85 पॉइंट्स या 0.26 परसेंट के साथ एक महीने के हाई 25,935.15 पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में निफ्टी इंडेक्स 122.15 पॉइंट्स या 0.47 परसेंट बढ़कर 25,989.45 के हाई पर पहुंचा. वहीं, BSE सेंसेक्स इंडेक्स 208.17 पॉइंट्स या 0.25 परसेंट चढ़कर 84,273.92 पर बंद हुआ. आज बुधवार, 11 फरवरी को फोकस में रहने वाले कुछ स्टॉक के बारे में हम आपको इस खबर के जरिए जानकारी देने जा रहे हैं.

इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

महिंद्रा एंड महिंद्रा, LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, लेंसकार्ट सॉल्यूशंस, अशोक लेलैंड, आरे ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स, अमागी मीडिया लैब्स, अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी, एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया, अवंती फीड्स, केयर रेटिंग्स, कैरारो इंडिया, डिविस लैबोरेटरीज, गोदरेज इंडस्ट्रीज, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (इंडिया), मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज, पतंजलि फूड्स, TBO टेक और यात्रा ऑनलाइन आज FY26 के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे का ऐलान करेंगे.

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल

आज शेयर बाजार में कारोबार के दौरान टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल (Tata Motors Commercial Vehicle) के शेयर फोकस में रहेंगे. कंपनी ने बताया कि उसकी इंडोनेशियाई यूनिट PT Tata Motors Distribusi Indonesia को 70,000 योद्धा और अल्ट्रा T.7 गाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है. इन गाड़ियों का इस्तेमाल खेती-बाड़ी के कामों और ग्रामीण लॉजिस्टिक्स में मदद के लिए किया जाएगा, जिसमें खेत से लेकर बाजार तक ट्रांसपोर्टेशन और पूरे देश में सामान की रीजनल मूवमेंट शामिल है.

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स

भारत सरकार 11-12 फरवरी को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) में 5 परसेंट हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है. यह बिक्री ऑफर-फॉर सेल के लिए जरिए की जा रही है. इससे करीब 4500 रुपये जुटाने की उम्मीद की जा रही है. ऑफर के लिए फ्लोर प्राइस 254 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. सरकार की अभी BHEL में 63.17 परसेंट की हिस्सेदारी है.

इसके अलावा, कंपनी को ओडिशा के लखनपुर में BCGCL के कोल-टू-2,000 TPD अमोनियम नाइट्रेट प्रोजेक्ट के लिए सिनगैस प्यूरिफिकेशन प्लांट (LSTK-2 पैकेज) के लिए भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स (BCGCL) से 2800 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है. यह BHEL और कोल इंडिया का एक जॉइंट वेंचर है.

टाटा कम्युनिकेशन

कंपनी के बोर्ड ने सिद्धार्थ मुंद्रा को टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) का चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर-डेसिग्नेट अपॉइंट किया है, जो 23 फरवरी से लागू हुआ है. वह 1 मई से कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर का पद संभालेंगे. वह कंपनी के मौजूदा CFO कबीर अहमद शाकिर की जगह लेंगे. कंपनी के स्टॉक्स पर आज इस खबर का असर दिख सकता है.

शॉपर्स स्टॉप

करुणाकरण मोहनसुंदरम के 17 फरवरी से CFO के पद से इस्तीफे के बाद बोर्ड ने 1 अप्रैल से पंकज चतुर्वेदी को कंपनी का चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) और की मैनेजरियल पर्सनेल नियुक्त किया है.

हाइवे इंफ्रास्ट्रक्चर

कंपनी (Highway Infrastructure) ने मुंडका फीस प्लाजा में ऑपरेशन और यूजर फीस कलेक्शन के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट किया है, जिसकी कीमत 64.68 करोड़ रुपये है. इससे पहले, 19 जनवरी को कंपनी को दिल्ली और हरियाणा में UER-II (NH-344M और NH-344N) के प्रोजेक्ट डेवलपमेंट के लिए मुंडका फीस प्लाजा में ऑपरेशन के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला था.

आयन एक्सचेंज इंडिया

आयन एक्सचेंज इंडिया की ओमान में सब्सिडियरी ओमान आयन एक्सचेंज एंड कंपनी LLC को पेट्रोलियम डेवलपमेंट ओमान से साउथ PDO कंसेशन एरिया में पीने के पानी की सुविधा और सीवेज ट्रीटमेंट सुविधा के लिए डिजाइन, बिल्ड, ओन, ऑपरेट और मेंटेन (DBOOM) एग्रीमेंट का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट 20 साल के समय के लिए OMR 73.46 मिलियन (1,730 करोड़) का है.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.