Most Affordable Hybrid Cars in India: लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम और सख्त एमीशम नॉर्म्स के चलते लोग हाइब्रिड कारों की ओर रुख कर रहे हैं. इंडियन मार्केट के अंदर चुनने के लिए इस सेगमेंट में तमाम ऑप्शन उपलब्ध हैं. अगर आप आने वाले दिनों में Hybrid Car खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपकी मदद करेगा.
हम आपके लिए देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कारों की लिस्ट लेकर आए हैं. ये गाड़ियां 16 लाख से 20 लाख रुपये के बीच उपलब्ध हैं, जिनका माइलेज भी 25-28 किमी/लीटर तक है. ये सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड हैं, जिनमें बैटरी खुद चार्ज होती है और प्लग-इन की जरूरत नहीं पड़ती. आइए, इनकी कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं.
Maruti Suzuki Victoris
मारुति विक्टोरिस मौजूदा समय में देश की सबसे सस्ती Hybrid Car है. इंडियन मार्केट में इसे मात्र ₹10.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं. वहीं, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट VXi की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 16.38 लाख रुपये से शुरू होती है. ये एक कॉम्पैक्ट SUV है जो स्टाइलिश डिजाइन, स्पेसियस इंटीरियर और हाई फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है.
इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर है, जो कुल 114-120 bhp पावर देता है. ARAI क्लेम्ड माइलेज 28.65 किमी/लीटर तक है. फीचर्स में 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग और LED हेडलाइट्स शामिल हैं.
Maruti Grand Vitara
मारुति ग्रैंड विटारा देश की सबसे पॉपुलर Hybrid SUV है. इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 16.63 लाख रुपये से शुरू होती है. यह टोयोटा हाइराइडर की ट्विन है, लेकिन मारुति ब्रांडिंग के साथ आती है. 1.5 लीटर K15C इंजन + इलेक्ट्रिक मोटर से 27.97 किमी/लीटर ARAI माइलेज मिलती है.
फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, ADAS फीचर्स (कुछ वेरिएंट में), वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी हैं. ये SUV ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और ऑफ-रोड कैपेबिलिटी देती है. मारुति की वजह से पार्ट्स सस्ते हैं और सर्विस सेंटर्स हर जगह उपलब्ध हैं. अगर आप प्रीमियम फील और फ्यूचरिस्टिक फीचर्स चाहते हैं, तो ग्रैंड विटारा अच्छी चॉइस है.
Toyota Hyryder
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर ग्रैंड विटारा की ट्विन है, लेकिन टोयोटा ब्रांड वैल्यू के साथ आती है. इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट V की कीमत लगभग 16.66 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप तक 20 लाख के आसपास जाती है. इसमें भी वही 1.5 लीटर इंजन + हाइब्रिड सिस्टम है, जो 27.97 किमी/लीटर माइलेज देता है.
फीचर्स में 9-इंच इंफोटेनमेंट, वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल और अच्छी सेफ्टी रेटिंग शामिल हैं. टोयोटा की रीसेल वैल्यू बहुत हाई है, जो लंबे समय में फायदेमंद साबित होती है. अगर आप ब्रांड रिलायबिलिटी और लो मेंटेनेंस चाहते हैं, तो हाइराइडर बेस्ट है.
Honda City
होंडा सिटी हाइब्रिड सेगमेंट की सबसे किफायती हाइब्रिड सेडान है. इसकी कीमत ZX वेरिएंट में लगभग 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह e:HEV टेक्नोलॉजी यूज करती है, जिसमें 1.5 लीटर इंजन + इलेक्ट्रिक मोटर से 27.13 किमी/लीटर ARAI माइलेज मिलती है.
फीचर्स में ADAS, 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, सनरूफ, 6 एयरबैग और प्रीमियम इंटीरियर है. सेडान होने से हैंडलिंग बेहतर और राइड कंफर्टेबल है. होंडा की बिल्ड क्वालिटी और रिफाइनमेंट टॉप क्लास है. अगर आप सेडान पसंद करते हैं और कम्फर्ट प्राथमिकता है तो सिटी हाइब्रिड अच्छा ऑप्शन है. हालांकि, SUV की तुलना में स्पेस कम है.
हमारी सलाह: इन चारों कारों की तुलना करें तो मारुति विक्टोरिस सबसे सस्ती (16.38 लाख से) है, फिर ग्रैंड विटारा (16.63 लाख), हाइराइडर (16.66 लाख) और सिटी (20 लाख) का नाम आता है. माइलेज में तीनों SUV समान हैं (27-28 किमी/लीटर), जबकि सिटी थोड़ी कम लेकिन सेडान एक्सपीरियंस देती है. बजट और जरूरत के हिसाब से आप इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं.

