Kal Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन? पढ़ें 12 फरवरी 2026 का राशिफल

सतीश कुमार
10 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Horoscope Tomorrow 12 February 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, 12 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी. करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं कल का राशिफल.

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव कर सकते हैं. आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ पर ध्यान कम देंगे. नौकरी में आपके बॉस आपके किसी सुझाव से काफी खुश होंगे. वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा. आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं.

  • भाग्यशाली अंक: 9
  • भाग्यशाली रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं.

वृषभ राशि

आज आपको अपने कामों को लेकर धैर्य दिखाने की आवश्यकता है. आपको किसी काम को लेकर यदि नॉलेज ना हो, तो उसमें आप आगे ना बढ़ें. आपको किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति से धन लाभ मिलता दिख रहा है. माताजी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं. आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा. नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं. आप परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे.

  • भाग्यशाली अंक: 6
  • भाग्यशाली रंग: सफेद
  • उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं.

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा. आप अपने बिजनेस में कुछ नए कर्म को शामिल करेंगे. परिवार में खुशियां भरपूर रहेंगी. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को समझदारी दिखाते हुए अपने रिश्ते को निभाना होगा, क्योंकि किसी बाहरी व्यक्ति के आने के कारण खटपट होने की संभावना है. आपको मेहनत अनुसार फल मिलने से खुशियां बनी रहेगी, लेकिन आप अपने कामों के साथ-साथ संतान के करियर को लेकर कोई डिसीजन लेंगे.

  • भाग्यशाली अंक: 5
  • भाग्यशाली रंग: हरा
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा (घास) अर्पित करें.

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा. व्यवसाय में आप कुछ योजनाओं को लेकर पार्टनरशिप कर सकते हैं. आपको अपने आलस्य को त्यागकर कामों में आगे बढ़ना होगा, तभी आपके काम समय से पूरे होंगे. राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है. आपको नौकरी के सिलसिले में किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है.

  • भाग्यशाली अंक: 2
  • भाग्यशाली रंग: दूधिया सफेद या चांदी
  • उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन पद-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा. आपको बेवजह के क्रोध करने से बचना होगा. यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है. संतान की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे. आप अपने घर किसी भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं. विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी. आपका कोई लेनदेन चुकता हो सकता है.

  • भाग्यशाली अंक: 1
  • भाग्यशाली रंग: नारंगी या सुनहरा
  • उपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यो से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा. आप रुपए पैसे के मामले में किसी पर भरोसा ना करें. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर खटपट रहेगी. आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी. आपके किसी मित्र से मिलकर आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी. पारिवारिक समस्याएं वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आसानी से दूर हो सकेंगी.

  • भाग्यशाली अंक: 5
  • भाग्यशाली रंग: गहरा हरा
  • उपाय: पक्षियों को दाना डालें और गाय को हरा चारा खिलाएं.

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. बिजनेस में कोई तकनीकी समस्या आपको परेशान करेगी. नौकरी में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा. आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा. आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आपको यदि कोई काम को लेकर सुझाव दे, तो आप उसमें चुप रहें. आपकी कोई चल अचल संपत्ति का मुद्दा यदि विवादित था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी. आपके कामों की गति थोड़ा धीमी रहेगी.

  • भाग्यशाली अंक: 7
  • भाग्यशाली रंग: गुलाबी
  • उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र या भोजन का दान करें.

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा. आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी, लेकिन आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा. आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय नहीं लेना है. परिवार में सदस्य आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे. आप जीवनसाथी की बातों को पूरा महत्व देंगे. विद्यार्थी यदि पढ़ाई में डील देंगे, तो उन्हें परीक्षा देने में समस्या आएगी. आपको संतान के करियर को लेकर टेंशन हो सकती है.

  • भाग्यशाली अंक: 8
  • भाग्यशाली रंग: महरून
  • उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. माता-पिता के प्रति स्नेह बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास बेहतर रहेंगे. भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा. नौकरी में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी. आपका डूबा हुआ धन आपको वापस मिलने की संभावना है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने किसी साथी से खटपट होने की संभावना है. आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा.

  • भाग्यशाली अंक: 3
  • भाग्यशाली रंग: पीला
  • उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी. आप कोई जरूरी जानकारी घर से बाहर न जाने दें, नहीं तो बेवजह के लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं. आपको कुछ अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना होगा और आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है, इसलिए आप उसमें अपनी आंख और कान खुले रखकर निपटाने की कोशिश करें.

  • भाग्यशाली अंक: 4
  • भाग्यशाली रंग: नीला
  • उपाय: शनि देव के मंत्रों का जाप करें और काले तिल का दान करें.

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर कामों को करने के लिए रहेगा. वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा. यदि आप कोई प्रॉपर्टी को लेकर इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो उसमें भी आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे. आपके कुछ नए मित्र बनेंगे. सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उनमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी.

  • भाग्यशाली अंक: 8
  • भाग्यशाली रंग: काला या आसमानी
  • उपाय: गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा. आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी. आपके अंदर ऊर्जा अधिक रहने के कारण आप अपने कामों को निपटने की कोशिश में लगे रहेंगे. आप किसी से किए हुए वादे को भी पूरा समय रहते पूरा करने की कोशिश करेंगे. माताजी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं. आपको काम के साथ-साथ जीवनसाथी के लिए भी कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं.

  • भाग्यशाली अंक: 3
  • भाग्यशाली रंग: सुनहरा या पीला
  • उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और चने की दाल का दान करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.