आमलकी एकादशी 2026: 27 फरवरी को व्रत, आयुष्मान समेत शुभ योग में मिलेगी विष्णु-लक्ष्मी की कृपा?

सतीश कुमार
3 Min Read


Amalaki Ekadashi 2026: हिंदू वैदिक पंचांग के मुताबिक, 27 फरवरी 2026, शुक्रवार के दिन आमलकी एकादशी है, यह त्योहार हर साल फाल्गुन माह के शक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है.

इस दिन जग के नाथ भगवान जगदीश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इसके साथ ही इस दिन वैष्णव समुदाय के अनुयायी और सामान्य भक्त जन एकादशी व्रत का पालन करते हैं. 

Kumbh Sankranti 2026: कुंभ संक्रांति पर ये 5 काम भूलकर भी न करें! जानें अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय?

धार्मिक मान्यता है कि, आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को पृथ्वी लोक पर स्वर्ग के समान सुखों की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं आमलकी एकादशी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और योग से जुड़ी जरूरी जानकारी?

आमलकी एकादशी 2026 (Amalaki Ekadashi 2026 Date)

हिंदू वैदिक पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 27 फरवरी 2026 शुक्रवार को देर रात 12 बजकर 33 मिनट पर शुरू होगी और 27 फरवरी को रात 10 बजकर 32 मिनट पर एकादशी तिथि के दिन समाप्त होगी. इस तरह 27 फरवरी को आमलकी एकादशी मनाई जाएगी. 

आमलकी एकादशी व्रत पारण समय

शुक्रवार 27 फरवरी को आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. वहीं शनिवार 28 फरवरी को आमलकी एकादशी का पारण होगा. वही आमलकी एकादशी के पारण का समय 07 बजे से लेकर सुबह 9 बजकर 19 मिनट के मध्य किया जाएगा. 

आमलकी एकादशी शुभ योग

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के मौके पर आयुष्मान समेत कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं. इन योगों में भगवान विष्णु की पूजा करने के से मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी. उनकी कृपा से जीवन में व्यापत सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिलने के साथ जीवन में खुशियों का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

आयुष्मान योग का शुभ संयोग शाम 07 बजकर 44 मिनट तक है. इसके अलावा आमलकी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि और रवि और भद्रावास योग का संयोग बन रहा है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.